दस सुर्खियों में जानिए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम :
1. बिहार में नीतीश की लहर से NDA की 202 सीटों से ऐतिहासिक जीत, विपक्ष 15 साल में सबसे निचले पायदान पर, मात्र 35 सीटें जीत सका।
2. बिहार चुनाव में 71.78% महिलाओं ने वोट किया जो पुरुष वोटरों की तुलना में 9.75% ज्यादा रहा। अधिकांश महिला वोट नीतीश कुमार को गया।
3. बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, JDU को मिली 85 सीटेें, RJD सिर्फ 25 पा सकी।
4. NDA को 46.5% वोट मिला, जबकि महागठबंधन का वोट शेयर 37.6% रहा। बीजेपी को 20% और जदयू को 19.3% वोट शेयर मिला।
5. बिहार में NDA सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटों में से 19 पर जीत हासिल करके सबको चौंकाया, HAM को 5 और RML को 4 सीटें मिलीं।
6. महागठबंधन के एक भी सहयोगी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीटें जीतीं, CPI(ML) दो ही जीत सका जबकि पिछली बार 12 जीती थीं।
7. प्रशांत किशोर की जनसुराज बिहार में एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जिसमें से 236 की जमानत जब्त हुई।
8. शेड्यूल कास्ट के लिए आरक्षित सीटों में भी NDA की मजबूत पकड़, 34 SC सीटें NDA ने जीतीं और महागठबंधन सिर्फ 4 SC सीट जीत सका।
9. राज्य में 17.7% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद इस बार सबसे कम मात्र 10 मुस्लिम विधायक ही विधानसभा पहुंचेंगे, जो 1990 के बाद से सबसे कम।
10. 25 साल की मैथिली ठाकुर जीत के बाद बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप हार गए। जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह जीत गए।

