देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 10 यात्रियों की मौत व 25 घायल हुए, मृतकों को 10 लाख के मुआवजे का ऐलान।
2- आज विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट टीम से अपने आवास पर मिलेंगे पीएम मोदी, स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम मुंबई से दिल्ली पहुंची।
3- कर्नाटक सरकार की बनाई SIT ने बेंग्लुरू की विशेष अदालत से कहा- आलंद में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए उसे डिजिटल साक्ष्य मिले।
4- बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर प्रचार में उतरे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भड़काऊ भाषण दिया, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR हुई।
5- मेहली मिस्री ने टाटा ट्रस्ट के तीन ट्रस्टों से इस्तीफा दिया, बोले- कंपनी की साख से बढ़कर कुछ नहीं, विवाद से बचने को बाहर हुए।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बेल्जियम की राजधानी में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद ब्रुसेल्स एयरपोर्ट बंद, इससे पहले भी ड्रोन को लेकर संचालन बंद हुआ था।
2- इंडोनेशिया के सुबावेसी तट पर 6.2 रिक्टर स्केल की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं।
3- अमेरिका में कुछ राज्यों में गवर्नर पद के लिए और न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में मेयर के चुनाव के लिए लाखों लोगों ने वोटिंग की।
4- पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट परिसर में विस्फोट से कम से कम 12 लोग घायल हो गए, कैंटीन में बम रिसाव से हुआ धमाका।
5- सूडान में अंतिम संस्कार के दौरान ड्रोन हमला होने से कम से कम 40 लोगों की मौत, सेना के कब्जे वाले इलाके में हुआ हमला।

