देश की प्रमुख खबरें :
- हरियाणा : अब ASI ने गोली मार सुसाइड किया, वीडियो बनाकर ADGP पूरण कुमार को भ्रष्ट बताया।
- जैसलमेर में 57 यात्रियों वाली AC बस में आग लगने से 20 लोग जिंदा जले, 16 बुरी तरह झुलसे।
- देश में 18% जंगली हाथी घट गए, पहली बार DNA के आधार पर हुई गणना की रिपोर्ट जारी हुई।
- दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब, 14 अक्तूबर से GRAP के पहले चरण के प्रतिबंध लागू हुए।
- यूपी के संभल में 35 साल पुरानी एक मस्जिद पर बुलडोजर चलाया, पार्क की जमीन पर बने होने का दावा।
विदेश की प्रमुख खबरें :
- Gen-Z आंदोलन के बाद अफ्रीकी देश मेडागास्कर में तख्ता पलट, राष्ट्रपति विद्रोह के बाद देश छोड़कर भाग गए।
- गज़ा शांति सम्मेलन में ट्रंप बोले- ‘भारत-पाक अब मिलकर शांति से रहेंगे।’ पाक पीएम ने तारीफों के पुल बांधे।
- भारत में अदाणी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर बनाएगा गूगल, 1.32 लाख करोड़ का निवेश।
- WHO ने भारत में बने तीन कफ सिरप (कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश TR, रीलाइफ) के खिलाफ ग्लोबल अलर्ट जारी किया।
- UN शांति अभियान के सेना प्रमुखों के सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- “कुछ देश खुलेआम नियम तोड़ रहे।”

