देश की प्रमुख पांच खबरें:
1- घर मे अधजले नोट मिलने के मामले में महाभियोग प्रक्रिया के बीच आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा।
2- वृंदावन में पोंटून पुल के टकराकर यमुना में मोटरबोट पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 लोग अब भी लापता।
3- यूपी में SIR के बाद फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई, पूरे प्रदेश में 2 करोड़, 4 हज़ार वोटरों के नाम कटे।
4- मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी रहे कर्नल पुरोहित को रिटायरमेंट से ठीक पहले मिला प्रमोशन।
5- स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद प. बंगाल में ओवैसी ने हुमायूं कबीर संग तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ेंगे चुनाव।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें:
1- आज से इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता; हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरों संग आए ईरानी प्रतिनिधि।
2- पाकिस्तान दौरे से पहले ईरानी स्पीकर बोले- संघर्ष विराम की शर्तें माने अमेरिका; अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हमसे न खेले ईरान।
3- वार्ता से ठीक पहले पाक के रक्षा मंत्री ने इज़रायल को ‘कैंसर’ बताया, फिर डिलीट किया ट्वीट। इज़रायली विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा।
4- एपस्टीन के जरिए ट्रंप व मेलानिया की दोस्ती के दावों का प्रथम महिला ने किया खंडन, बोलीं- “एपस्टीन से मेरा कोई संबंध नहीं।”
5- अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारतीय विदेश सचिव मिसरी ने उनसे अमेरिका में की मुलाक़ात।

