देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- सात अप्रैल को सीज़फायर लागू होने के बाद से पहला भारतीय जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरा, LPG ला रहा है जहाज़।
2- बिहार के कटिहार में तेज़ रफ़्तार बस ने हाईवे पर 7 गाड़ियों को टक्कर मारी, 13 की मौत और 32 लोग घायल।
3- श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर उम्रक़ैद व 24 लाख के जुर्माने से जुड़े विधेयक को पंजाब कैबिनेट से मंजूरी।
4- मेरठ में 76 साल के रिटायर सरकारी कर्मी ने बेटी के शव को महीनों तक घर में रखा, दुर्गंध से बचाने के लिए इत्र डाला।
5- मशहूर गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई की ब्रीद कैंडी अस्पताल में भर्ती।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- नाज़ुक सीज़फायर के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली शांति वार्ता, दोनों पक्षों की ओर से लिखित संदेश का आदान-प्रदान हुआ।
2- अमेरिकी संयुक्त कमांड का दावा– “होर्मुज़ स्ट्रेट के समुद्र क्षेत्र में बिछी विस्फोटकों को हटाने के लिए अमेरिकी युद्ध जहाज़ पहुंचा।”
3- पृथ्वी से ढाई लाख मील दूरी तय करके सुरक्षित लौटा चार सदस्यीय दल वाला मिशन आर्टेमिस-2, चंद्रमा के सबसे दूरी वाले क्षेत्र का लगाया था चक्कर।
4- बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने मॉरिशस में कहा- “भारत दौरे पर उठाया पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा।”
5- उत्तरी कोरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट- “किम जोंग की चीनी गृहमंत्री से हुई मुलाकात, बहुकोणीय दुनिया बनाने पर जोर दिया।”

