Site icon बोलते पन्ने

AAP में बड़ी टूट और इस्लामाबाद में ‘शांति वार्ता’ फिर पटरी पर लौटेगी; जानिए 25 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

Top Headlines

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- आप के 10 में से 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में विलय होंगे; केजरीवाल बोले- “पंजाबियों के साथ धोखा किया।”

2- नई दिल्ली में ब्रिक्स समूह की बैठक में पहली बार पश्चिम एशिया के हालात पर जारी हुआ बयान, इस साल ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा भारत।

3- सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की एक गर्भवती किशोरी को गर्भपात कराने की अनुमति दी, कहा- “अनचाहे बच्चे को जन्म न देना महिला का हक।”

4- प. बंगाल में इलेक्शन ड्यूटी करने वाले 65 कर्मियों के वोटर लिस्ट से नाम कटे, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका नहीं सुनी, ट्रिब्यूनल में जाने को कहा।

5- मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, उखरूल जिले में दो गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत।एक सप्ताह पहले भी इसी जिले में दो की मौत हुई।   


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- शांति वार्ता के लिए राज़ी हुआ ईरान, शुक्रवार रात को इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराग़ची, ट्रंप के प्रतिनिधि आज जाएंगे।

2- इज़रायल व लेबनान के बीच सीज़फायर 3 सप्ताह के लिए बढ़ा, ट्रंप बोले- वार्ता के बाद हम हिजबुल्लाह से सुरक्षा के लिए लेबनान की मदद करेंगे।

3- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ का बेतुका बयान- ‘ईरान युद्ध दुनिया के लिए उपहार’; बोले- ईरानी जहाजों की नाकेबंदी जारी रहेगी।

4- पाक सेना का दावा- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में 22 आतंकवादियों को किया ढेर।

5-  युद्ध शुरू होने के बाद आज पहली बार ईरान में अंतरराष्ट्रीय उड़ान दोबारा शुरू होगी, हाल में खोला गया था हवाई क्षेत्र।

 

Exit mobile version