Site icon बोलते पन्ने

28 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें : भारत-NZ ऐतिहासिक समझौता और होर्मुज में तनाव

Top Headlines

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट में टोगो के झंडे वाले एक जहाज़ पर गोलीबारी की; सभी 17 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

2- भारत व न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ; न्यूजीलैंड में भारतीय उत्पादों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स।

3- केजरीवाल की घोषणा- ‘जज स्वर्णकांता के सामने पेश नहीं होऊंगा’; यह मेरा सत्याग्रह, नतीजों का सामना करूंगा।”

4- शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक आज होगी, हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ।

5- अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज होंगे,  विशेष कोर्ट ने कहा- NCB ने सही प्रक्रिया नहीं अपनाई।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- मॉस्को में ईरानी विदेश मंत्री से मिले राष्ट्रपति पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा सभी पक्ष राज़ी हो तो मध्यस्थता के लिए तैयार।

2- अमेरिका ने होर्मुज पर ईरान के प्रस्ताव को ख़ारिज किया; युद्ध खत्म करने व नाकाबंदी हटाने के बाद स्ट्रेट खोलने की शर्त।

3- अमेरिकी नौसेना का दावाहोर्मुज़ की नाकेबंदी के दौरान अब तक ईरानी बंदरगाहों से निकलने वाले 37 जहाज़ व टैंकर लौटाए।

4-  डिनर के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पकड़े गए संदिग्ध पर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश के आरोप में केस चलेगा।

5- मध्य अफ्रीकी देश चाड में पानी के स्त्रोत को लेकर हुए संघर्ष में 42 लोगों की मौत, सेना तैनात करने के बाद संभली स्थिति।

Exit mobile version