Site icon बोलते पन्ने

6 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

Top Headlines

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- प्रवासी व विद्यार्थियों  को पहचान पत्र दिखाकर किसी भी गैस एजेंसी से मिलेगा 5 किलो का सिलिंडर।

2- उत्तर-पश्चिम भारत में सात से दस अप्रैल के बीच फिर बिगड़ेगा मौसम, केंद्र ने मांगी फसलों की क्षति की रिपोर्ट।

3- सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना बोलीं- अगर चुनाव आयोग सत्ता पक्ष या उम्मीदवारों पर निर्भर तो ये शुचिता प्रभावित।

4- जन्म से ट्रांसजेंडर पैदा होने वाले व्यक्तियों को ही ट्रांसजेंडर माने जाने से जुड़े नए क़ानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।

5- युद्ध के चलते देश के विकास गति धीमी, रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वृद्धि दर को 6.8% से घटाकर 6% किया।


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- अमेरिका ने ईरान में तीन दिन से छुपे घायल पायलट को निकाला, 48 घंटे तक चला ऑपरेशन।

2- ट्रंप ने फिर दी चेतावनी- होर्मुज खोले ईरान वरना सब कुछ तबाह कर देंगे’; आज खत्म हो रही है होर्मुज खोलने की डेडलाइन।

3- ईरान ने ट्रंप पर किया पलटवार, संसद के स्पीकर बोले- अगर ट्रंप ऐसे ही नेतन्याहू के कहने पर चलेंगे तो पश्चिम एशिया जल उठेगा।

4- विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी- ईरान में संयंत्रों पर हमले से हो सकती है परमाणु दुर्घटना, इसके असर में रहेंगी कई पीढ़ियां।

5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने जतायी चिंता, बोले- अगर ईरान युद्ध लंबा चला तो यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन और घट सकता है।

Exit mobile version