देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के रवैये पर नाराज़ होकर कहा- “रेप विक्टिम नाबालिग को गर्भधारण करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, नियम बदलिए।”
2- बंगाल में 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की समीक्षा कर रहा आयोग; भवानीपुर के स्ट्रांगरूम में धांधली के आरोप पर TMC का धरना शुरू।
3- भारत में प्रेस की स्वतंत्रता छह अंक गिरी, 180 देशों की प्रेस फ्रीडम इंडेक्स-2026 में 157वें स्थान पर आया भारत।
4- मणिपुर हिंसा में राज्य की संलिप्तता के आरोप वाली एक ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, पूर्व सीएम से जुड़ी है क्लिप।
5- देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज; उत्तर, पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश व ओले; बेंग्लुरु में बारिश से 10 मौतें।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान युद्ध के बीच रक्षा बजट बढ़ाने के लिए अमेरिकी संसद में सुनवाई, विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप की मानसिक सेहत पर पूछे सवाल।
2- ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का लिखित बयान आया, बोले- “ईरानी अपनी मिसाइल क्षमता की रक्षा करेंगे; होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण।”
3- आज से पेट्रोलियम निर्यात संगठन ओपेक से अलग हो रहा है यूएई; इस पर ट्रंप बोले- “इससे घटेंगी वैश्विक तेल की कीमतें।”
4- म्यांमार में पांच साल पहले हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से जेल में बंद नेता आंग सान सू की हाउस अरेस्ट में भेजी गईं।
5- यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस में पर्यावरण संकट गहराया, तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद हो रही जहरीली बारिश।

