देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बाज़ार का भोजन महंगा होगा; कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो का सिलेंडर 261 रुपये महंगा हुआ।
2- दिल्ली दंगों के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर व प्रवेश वर्मा के विवादित बयानों पर नहीं होगा केस, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत।
3- मिजोरम के लुंगलेई जिले में फर्जी कोर्ट आदेश के जरिए 16 कैदी रिहा हुए, हाल में मामला खुलने पर 12 कैदी पकड़े गए।
4- प. बंगाल के 15 बूथों पर आज पुनर्मतदान; आज ही सुप्रीम कोर्ट मतगणना के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनाती से जुड़ी याचिका सुनेगी।
5- पेपरलेस न्यायपालिका वाला पहला राज्य बना सिक्किम, प्रधान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गंगटोक में इसकी घोषणा की।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- होर्मुज़ में यथास्थिति के बीच अमेरिकी संसद में ट्रंप सरकार ने नहीं रखा ईरान युद्ध मंजूरी का प्रस्ताव, कहा- सीज़फायर सफल रहा।
2- सैन्य रणनीति में एआई को शामिल करने के बदलाव की दस्तक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंगागन ने 7 बड़ी टेक कंपनियों के करार किया।
3- ब्रिटेन के ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा– ईरानी विदेश मंत्री अरागची को हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति व संसद स्पीकर।
4- होर्मुज़ खोलने के लिए प्रस्तावित समझौते में परमाणु मुद्दे पर फिलहाल बात करने से जुड़े ईरान के नए प्रस्ताव को ट्रंप ने ठुकराया।
5- ट्रंप ने फिर शुरू किया टैरिफ़ वॉर, अगले सप्ताह से यूरोपीय संघ से आने वाली कारों व ट्रकों पर 25% लगेगा टैरिफ।

