Site icon बोलते पन्ने

तेज बारिश से लैंडस्लाइड : दार्जिलिंग में 20 मौतें, नेपाल में 52 की जान गई

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के दार्जिलिंग (Darjeeling) व अन्य तीन जिलों में भूस्खलन (LandSlide) से 20 लोगों की मौत, कई ब्रिज टूटने से दूर-दराज के क्षेत्रों का संपर्क टूटा, केंद्र ने मदद का आश्वासन दिया। आज दार्जलिंग जाएंगी ममता बनर्जी, रविवार को दुर्गा कार्निवाल में भाग लेने पर बीजेपी ने आलोचना की।

2- नेपाल में भारी बारिश के चलते कोशी नदी (Koshi river) उफान पर, बिहार के चार जिलों के निचले इलाके डूबे, राहत कार्य जारी। रविवार को भी बिहार में जारी रही भारी बारिश के जनजीवन अस्तव्यस्त।

3- ओड़िशा : कटक (Cuttack) में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बज रहे कुछ गीतों का विरोध होने पर दो गुटों के बीच झड़प, छह लोग घायल, 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंदी लागू; विश्व हिन्दू परिषद ने बंद का ऐलान किया। विपक्षी दल के नेता नवीन पटनायक ने शांति की अपील की।

4- सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका (Habeas corpus) पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई; जोधपुर जेल सोनम का पहला संदेश, वकील ने कहा- सोनम चार लोगों की हिंसा में मौत की न्यायिक जांच चाहते हैं।

5- जयपुर के SMS अस्पताल (सवाई मानसिंह अस्पताल) के ICU में आग लगने से 8 मरीजों की जान चली गई है, जबकि कई मरीज झुलस गए। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शोक व्यक्त किया है।

 


 

दुनिया की पांच बड़ी खबरें : 

1-नेपाल में 3 अक्तूबर से जारी भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते भारी तबाही, अब तक 51 लोगों की मौत और 5000 लोग विस्थापित, सैंकड़ों घर बह गए, पुल व सड़कें टूटने से नेेशनल हाईवे बंद। पीएम मोदी ने मदद का ऐलान किया।

2-गज़ा शांति प्रस्ताव (Gaza Peace Plan) को लागू करने को लेकर आज इजिप्ट में हमास, इजरायल, अमेरिका, कतर के प्रतिनिधि बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोले- बहुत जल्द पता लग जाएगा कि हमास अपनी सहमति को लेकर गंभीर है या नहीं।

3-सीरिया में संसदीय पदों पर रविवार को चुनाव हुए, राष्ट्रपति अहमद अल शरा की जीत तय मानी जा रही है। 210 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई यानी 140 सीटों पर मतदान 7 हजार चयनित चुनावी कॉलेज सदस्यों ने किया, जिन्हें सरकार द्वारा नियुक्त जिला समितियों ने चुना था। इसके बाद बाकी 70 सीटें खुद शरा की नियुक्ति से भरी जाएंगी।

4- रूस ने यूक्रेन पर फिर किया मिसाइल व ड्रोन हमला, 5 लोगों की मौत; रूस लगातार यूक्रेन की ऊर्जा ग्रिड व गैस उत्पादन साइट पर हमले जारी रखे हुए है।

5- 14वें पोप लियो ने दुनियाभर के कैथोलिक समुदाय से प्रवासियों की मदद की अपील की। इससे एक दिन पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रवासी विरोधी नीतियों का विरोध किया था।

 

Exit mobile version