Site icon बोलते पन्ने

Top News : पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्व कप; ट्रंप अब नाइजीरिया में हमला करने को तैयार

https://scontent.fdel8-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/574565550_1238546574976971_3410234278524960409_n.jpg?_nc_cat=1&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=Uy5tDuVnwNgQ7kNvwFeE5wz&_nc_oc=Adl8hcRtClBv-U1Q7VUyOw-1Z8cDibYDWsgSuMrRQSFkuMcXTOYWONajcUsW55YxdKE&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel8-1.fna&_nc_gid=8Yf93qe8i17vvZ94-m8SAQ&oh=00_AfiN7r1o1WFKGts5UYj3VhVcmIYsyaew1-shhQZhWBTunQ&oe=690E1A19

नवी मुंबई में हुए ICC वूमेन वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया (तस्वीर ICC Cricket World Cup फेसुबक पेज)

देश की प्रमुख खबरें : 

1- 47 वर्षों में पहली बार विश्वकप जीतीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया इतिहास रच दिया।

2- इसरो ने भारतीय धरती से सबसे वजनी संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया, बाहुबली नाम दिया।

3- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में 9 लोगों की कुचलकर मौेत, प्रवेश रोका।

4- वोटर रिवीजन की प्रक्रिया SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तमिलनाडु के राजनीतिक दल, CM स्टालिन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग।

5- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- ‘आज ट्रंप क्या कर रहे हैं, शायद खुद उन्हें भी नहीं पता.. यही अनिश्चितता आज दुनिया की चुनौती।’

 


 

देश की प्रमुख खबरें : 

1- ट्रंप ने नाइजीरिया को दी हमले की धमकी, कहा- ‘अगर नाइजीरियन सरकार वहां ईसाइयों की हत्या नहीं रुकवा पाई तो हमला करेंगे।’

2- यूक्रेन ने रूस के तुआपेसे तेल बंदरगाह पर ड्रोन से बोला हमला, दो जहाज क्षतिग्रस्त हुए, ये बंदरगाह रूस के काला सागर में स्थित है।

3- ईरानी राष्ट्रपति ने कहा– हम परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहते पर फिर से खड़े करेंगे परमाणु फैसिलिटी, जून में US ने तबाह कर दिए थे।

4- ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में चलती ट्रेन में चाकू से हमला, दस यात्री घायल हुए जिनमें से नौ की हालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार हुए।

5- सीरिया के राष्ट्रपति अहमद -अल-शरा इस सप्ताह जाएंगे अमेरिका, अमेरिकी प्रतिबंध हटाने और सीरिया के पुनर्निर्माण पर होगी चर्चा।

 

Exit mobile version