देश की प्रमुख पांच खबरें :
1. सरकार ने इंडिगो को 10% उड़ानों की कटौती का आदेश दिया, सीईओ को समन जारी।
2. लोकसभा में SIR पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की नियुक्ति के क़ानून में बदलाव की माँग की।
3. ट्रेड टॉक के लिए अमेरिकी टीम भारत आई, इस दौरान ट्रंप की धमकी- भारतीय चावल पर टैरिफ़ लगा देंगे।
4. 107 सांसदों ने साइन करके मद्रास हाईकोर्ट के जज के ख़िलाफ़ महाभियोग से जुड़ा नोटिस संसद को सौंपा।
5. मणिपुर में ढाई साल से जारी जातीय हिंसा के बीच पहली बार मैतेई नेता ने कुकी रिलीफ कैंप का दौरा किया।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1. मेहुल चौकसी के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ बेल्जियम सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, 13 हजार करोड़ करके भागा था।
2. संघर्ष के बीच थाईलैंड ने कहा- “हमारे ऊपर टैरिफ का डर दिखाकर कंबोडिया के साथ शांति थोपने की कोशिश न की जाए।”
3. यूक्रेनी पीएम ने यूरोपीय मीडिया से कहा- “रूस के लिए कोई जमीन नहीं छोड़ेंगे।” यूरोपीय संघ के नेताओं से मिल रहे, पोप से भी मिले।
4. इजरायल आज से वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच मौजूद किंग हुसैन ब्रिज को खाद्य सामग्री की आवाजाही के लिए दोबारा खोलेगा।
5. पाकिस्तान : जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान से मिलने पहुंचीं उनकी तीनों बहनों ने प्रशासनिक अनुमति न मिलने पर वहीं धरना दिया।
आज इन पर रहेगी नजर
1. लैंड फॉर जॉब केस में लालू-राबड़ी पर फैसला आज, तीन बार टल चुका है।
2.इंडिगो फ्लाइट संकट से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
3. दिल्ली-NCR में बढ़ रहे प्रदूषण के मामले से जुड़ी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगा।

