Site icon बोलते पन्ने

गज़ा शांति योजना के पहले फेज़ पर इजरायल-हमास राज़ी, मोदी ने ट्रंप को बधाई दी

इजरायल में फलस्तीन व इजरायल का झंडा पकड़े समर्थक (फोटो इंटरनेट)

इजरायल में फलस्तीन व इजरायल का झंडा पकड़े समर्थक (फोटो इंटरनेट)

देश की प्रमुख पाँच खबरें

1- गज़ा पीस डील (Gaza peace deal) को पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की। मोदी ने ट्वीट करके कहा- फ्रेंड ट्रंप और नेतन्याहू से वार्ता हुई। एक महीने में दूसरी बार ट्रंप-मोदी की बातचीत।

2- भारत-ब्रिटेश साझेदारी बढ़ेगी, ब्रिटिश पीएम की दो दिनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं। ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी, 4159 करोड़ की ब्रिटिश मिसाइल खरीदेगा भारत। UN में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी का समर्थन करेगा ब्रिटेन।

3-CJI बीआर गवई बोले- 6 अक्तूबर को एक वकील के जूता फेंकने की घटना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया पर अब उन्होंने इसे भुला दिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने आरोपी वकील राकेश की सदस्यता रद्द की। CJI पर ‘सनातन के अपमान’ का आरोप लगाकर जूता फेंका था।

4- हरियाणा के ADGP की खुदकुशी के मामले में जातिगत भेदभाव के आरोप में हरियाणा के DGP के ख़िलाफ़ केस दर्ज, दस से ज्यादा अफसरों के ख़िलाफ़ भी FIR। मृतक अफ़सर की IAS पत्नी से मिले सीएम सैनी, उन्होंने कहा- व्यवस्था ने पति की हत्या कर दी।

5- जहरीला कफ़ सिरप बनाने वाली कंपनी ‘कोल्ड्रिफ’ का निर्माता हुआ गिरफ़्तार, केंद्र ने सभी राज्यों से दवा निर्माता कंपनियों की सूची मांगी, आज सुप्रीम कोर्ट कफ़ सिरप से बच्चों की मौतों के मामले में जुडिशियल जाँच वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।

 


 

विदेश की प्रमुख पाँच खबरें

1- इज़रायल और हमास गज़ा में पहले चरण की शांति योजना पर दस्तखत। ट्रंप की इस घोषणा के बाद गज़ा में खुशी। अगले सोमवार को बंधक और कैदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इजिप्ट में दोनों पक्षों के बीच चली थी परोक्ष (Indirect) बातचीत।

2- व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार माना- मिसाइल यूक्रेनी ड्रोन को निशाना बनाना चाहती थी पर अज़रबैजान के यात्री विमान पर हमला कर दिया। विमान में 38 लोग सवाल थे। अजरबैजान के साथ तनाव को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा बयान।

3- अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी छह दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, भारतीय विदेशमंत्री व NSA से मुलाक़ात होगी। तालिबान सरकार का पहला प्रतिनिधि पहली बार भारत में है।

4- हंगरी के उपन्यासकार लासलो क्रासनाहोरकई को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। समिति के मुताबिक़- उनकी कृति सम्मोहक व दूरदर्शी है।

5- जैश-ए-मोहम्मद ने महिला आतंकी दस्ता बनाया, मसूद अज़हर की बहन सादिया को संगठन का जिम्मा दिया। ऑपरेशन सिंदूर में सादिया का पति यूसुफ अज़हर मारा गया था।

 

Exit mobile version