Site icon बोलते पन्ने

Top News : दिल्ली धमाके की जांच NIA करेगी; पाक में आत्मघाती हमले में 12 की मौत

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- दिल्ली धमाके की जांच गृहमंत्रालय ने आतंकरोधी जांच एजेंसी NIA को सौंपी, लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 12 की मौत।

2- बिहार के दूसरे चरण में 69% मतदान हुआ, दोनों चरणों को मिलाकर 67% वोटिंग। सभी एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने का अनुमान।

3- नोएडा के निठारी में 2005 में हुईं हत्या व रेप के मामले के दोषी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया, पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

4- सुप्रीम कोर्ट ने SIR को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा, 26 नवंबर को अगली सुनवाई। हाईकोर्ट को ऐसी याचिकाओं की सुनवाई टालने को कहा।

5- यूपी के बलिया जिले में नमाज व अजान के दौरान तेज लाउडस्पीकर बजाने के खिलाफ ऐक्शन, दो मौलवी समेत 17 लोगों के खिलाफ FIR के बाद राजनीति तेज।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- पाक : इस्लामाबाद की जिला कोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाका, 12 लोगों की मौत और 36 घायल हुए। गृहमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया।

2- भारत के लोग अभी मुझे प्यार नहीं करते पर जल्द करने लगेंगे। भारत ने रुसी तेल खरीदना बंद कर दिया, जल्द ही टैरिफ में कटौती की जाएगी – ट्रंप

3- अमेरिका में 41 दिन से जारी शटडाउन जल्द खत्म होगा। सीनेट में 5 विपक्षी सांसदों ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर एक समझौते पर मुहर लगाई, आज वोटिंग होगी।

4- बांग्लादेश में सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी ने चुनाव से पहले जनमत संग्रह की माँग उठाई, विपक्षी बीएनपी ने विरोध किया।

5-  11 साल पहले गज़ा में हमले के दौरान मारे गए एक इजरायली सैनिक का शव हमास ने सौंपा, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

 

Exit mobile version