Site icon बोलते पन्ने

Top News: बिहार में रिकॉर्ड 65% वोटिंग; फिलीपींस में तूफान से आपातकाल लगा

लखीसराय में अपने वोटर कार्ड दिखाते स्थानीय मतदाता।

लखीसराय में अपने वोटर कार्ड दिखाते स्थानीय मतदाता।

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- बिहार में आजादी के बाद से सर्वाधिक 65% वोटिंग हुई, पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग में सबसे ज्यादा महिला वोटरों की भागीदारी रही।

2- सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सभी तरह के अपराधों में पुलिस को आरोपित की भाषा में लिखित रूप से गिरफ्तारी का आधार बताना होगा।

3- अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति को ईडी ने कुर्क किया।

4- राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के आज पूरे हुए 150 साल,  इस मौके पर विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी।

5- बलात्कार के कई मामलों के दोषी आसाराम को सेहत के आधार पर राजस्थान के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी दी 6 महीने की जमानत।


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- फ़िलीपींस में भीषण तूफ़ानकालमेगीसे 241 से ज्यादा लोगों की मौत और 127 लापता हुए, आपातकाल घोषित हुआ।

2- 22 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहा G-20 सम्मेलन, ट्रंप बोले- वे वहां नहीं जाएंगे, इसे दक्षिण अफ्रीका में नहीं होना चाहिए था।

3- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में फिर शुरू हुई शांति वार्ता के बीच सीमा पर हिंसा की घटना भी हुई, कोई हताहत नहीं।

4- बांग्लादेश में फरवरी में होने जा रहे आम चुनाव को लेकर प्रचार शुरू होते ही हिंसा, चिटगांव में एक प्रत्याशी को गोली लगी।

5- हिज्बुल्ला ने इजरायल से बात न करने की अपील लेबनान से की, इसके कुछ घंटों बाद लेबनान के तीन शहरों पर इजरायली हमला हुआ।

 

Exit mobile version