Site icon बोलते पन्ने

Top News : आवारा कुत्तों को 8 सप्ताह में हटाने का ‘सुप्रीम’ आदेश; अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रंप

अस्पताल, स्कूल और बस स्टैंड से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाया जाए।

अस्पताल, स्कूल और बस स्टैंड से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाया जाए।

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- सुप्रीम कोर्ट का अफसरों को मौखिक आदेश- अस्पताल, बस स्टैंड और स्कूल से 8 हफ्तों में आवारा कुत्ते हटाएं; जहां से पकड़ें, वहां दोबारा न छोड़ें।

2- महाराष्ट्र में 1800 करोड़ की सरकारी ज़मीन को 300 करोड़ में डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे को बेच दिया, विवाद के बाद सौदा रद्द, राहुल बोले- ये जमीन चोरी।

3- पूरे देश में वोटर लिस्ट की गहन जांच (SIR) कराने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर हुईं याचिकाओं पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।

4- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण की तकनीक में खराबी के चलते 1000 से ज्यादा उड़ानें लेट चलीं व 20 उड़ानें रद्द हुईं।

5- सुप्रीम कोर्ट का आदेश- चुनाव के लिए नामांकन भरते समय अगर प्रत्याशी ने किसी आपराधिक मामले में दोष साबित होने की जानकारी छुपाई तो पर्चा रद्द होगा।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- अगले साल भारत आ सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप, बोले- “भारत ने रूसी तेल की ख़रीद लगभग बंद की, मोदी मेरे दोस्त.. उन्होंने भारत बुलाया है।”

2- मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के साथ पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ हुई, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने घटना की FIR दर्ज करायी।

3- चीन ने अपने सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर ‘फुजियान’ को नौसेना के बेड़े में शामिल किया, अमेरिका के बाद चीनी नौसेना सबसे शक्तिशाली है।

4-  इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 15 छात्रों समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

5- इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क की तनख़्वाह 88 लाख करोड़ किए जाने को शेयरधारकों ने मंजूरी दी।

Exit mobile version