बोलते पन्ने

27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड

https://www.freemalaysiatoday.com/category/world/2024/04/14/modis-bjp-promises-common-civil-code-ahead-of-polls/

https://www.freemalaysiatoday.com/category/world/2024/04/14/modis-bjp-promises-common-civil-code-ahead-of-polls/

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करके प्रत्यर्पण की मंजूरी दी। 

2- 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड, ऐसा करने वाला देेश का पहला राज्य बन जाएगा, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद : राज्य सरकार 

3- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक देश-एक राष्ट्र को देश की स्थिरता बढ़ाने वाला बताया।  

4- इंजीनियरिंग की कोचिंग संस्था FIITJEE ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सेंटर बंद किए, मालिक समेत 12 पर केस दर्ज। 

5-  महाकुंभ के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों में यूपीपीएससी ने बदलाव किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना। 

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से तेल की कीमतों में कटौती की मांग की, कहा- इससे रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध। 

2-  इजरायल ने गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत 70 फिलीस्तीनी कैदियों को मिस्र में रिहा किया।

3- यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया, रेड क्रॉस ने दी जानकारी।

4-  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार।  

5-  यूरोपीय देश बेलारूस में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव, साल 1994 से यहां चल रही है राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सरकार।

Exit mobile version