Site icon बोलते पन्ने

ट्रंप का बड़ा ऐलान: होर्मुज़ से नाकेबंदी स्थायी रूप से हटाई; बोले- “चीन के साथ हुई डील”

अमेरिका चीन के बीच समझौते का दावा

अमेरिका चीन के बीच समझौते का दावा

नई दिल्ली |  होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी से अमेरिका व चीन के बीच बढ़ गए तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे होर्मुज के रास्ते को “स्थायी रूप से” खोल रहे हैं।

साथ ही दावा किया है कि उनकी “चीन के साथ डील हुई है कि वह ईरान को अब हथियार नहीं भेजेगा।”

इस मामले में अभी चीन व ईरान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट में कहा-

“मैं होर्मुज के रास्ते को “स्थायी रूप से” खोल रहा हूं। ऐसा चीन और पूरी दुनिया के लिए कर रहा हूँ। चीन अब ईरान को हथियार नहीं देने पर राजी हो गया है।” 

राष्ट्रपति ट्रंप का ट्वीट

नाकेबंदी हटाने की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी में ईरानी जहाजों और तेल टैंकरों नाकाबंदी कर रखी है। साथ ही अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वे चीन को ईरानी तेल नहीं ले जाने देंगे।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि अगले कुछ हफ्तों में जब वे चीन जाएंगे, तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने लिखा,

“शी मुझे  (इस फैसले के बाद) एक बड़ी जादू की झप्पी (Big, fat hug) देंगे।”

इस बयान से अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी प्रस्तावित चीन यात्रा को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है कि हालिया तनाव से इस यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप की होर्मुज़ नाकेबंदी करने की योजना उनकी ‘अधिकतम दवाब’ (maximum pressure) बनाने की रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वे विरोधी को समझौता करने की टेबल पर ले आते रहे हैं।

Exit mobile version