Site icon बोलते पन्ने

यूपी : सिपाही का दावा- ‘शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाया फिर लाखों ऐंठे’; दिल्ली की महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने दिल्ली की 30 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उस महिला ने बागपत में तैनात एक सिपाही को शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाया और उससे लाखों रुपये की उगाही की।

बागपत के सीओ रोहन चौरसिया ने जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसकी ओर से संबंधित सिपाही के खिलाफ 2021 में रेप का एक केस दर्ज है। इस गिरफ्तारी व आरोपों को लेकर महिला का पक्ष सामने नहीं आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 35 साल का सिपाही बागपत में तैनात है और उसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। पुलिस की ओर से सिपाही की पहचान गुप्त रखी गई है।

जनसत्ता के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सिपाही ने बताया कि “गाजियाबाद में पोस्टिंग के दौरान महिला के पति के जरिए उसकी पहली बार मुलाकात हुई थी। फिर दोनों फोन पर बात करने लगे।”

सिपाही का दावा है कि

“दिल्ली की महिला ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और वादा किया कि धर्म बदलने के बाद वह रेप केस में उसके पक्ष में गवाही देगी। फिर अपने पति को छोड़कर उससे निकाह करेगी और केस वापस ले लेगी। लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया।”

17 लाख की वसूली का आरोप

बागपत पुलिस के अनुसार, “सिपाही ने दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया, लेकिन महिला ने न तो उससे शादी की और न ही अपना पिछला निकाह तोड़ा। फिर आरोपी महिला और उसके साथी ने सिपाही को केस में मदद करने के नाम पर ब्लैकमेल किया और अब तक करीब 17 लाख रुपये वसूल लिए हैं।”

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Exit mobile version