Site icon बोलते पन्ने

जवाहर लाल नेहरू और बीजू पटनायक को लेकर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल

नई दिल्ली | बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओड़िशा के बड़े नेता रहे बीजू पटनायक को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया, “1960 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच बीजू पटनायक लिंक थे।”

यह बयान निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दिया। वे झारखण्ड की गोड्डा सीट से लोकसभा सांसद हैं।

उनके इस बयान के बाद बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने विरोध जताते हुए संसद की संचार और आईटी समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है।

इस मामले में सोमवार को नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। अपनी पिता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मीडिया से कहा कहा,

“बीजू बाबू के बारे में कही गई अपमानजनक बातें सुनकर मैं हैरान था। शायद उन्हें पता नहीं कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में अपने दफ़्तर के पास ही बीजू बाबू को एक दफ़्तर दिया था, ताकि चीन संघर्ष के समय रणनीति बनाने में मदद कर सकें।”

 उन्होंने बताया कि “उस समय मेरी उम्र क़रीब 13 साल थी, लेकिन मुझे याद है कि चीनी हमले से बीजू बाबू कितने ग़ुस्से में थे और उन्होंने उसे रोकने के लिए कितना काम किया। मुझे लगता है कि सांसद (निशिकांत दुबे) को मानसिक डॉक्टर की ज़रूरत है।”

बता दें कि बीजू पटनायक ओडिशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे (1961-63 और 1990-95) और बीजू जनता दल का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध विमान चालक थे, जिन्हें साहसिक अभियानों के लिए जाना जाता है।

Exit mobile version