Site icon बोलते पन्ने

UPSC 2025: राजस्थान के अनुज टॉपर, तमिलनाडु की राजेश्वरी महिला टॉपर; Top-10 में कितनी लड़कियां?

यूपीएससी टॉपर- अनुज अग्निहोत्री व राजेश्वरी सुवे एम (तस्वीर - X/@UpscRepublicX)

यूपीएससी टॉपर- अनुज अग्निहोत्री व राजेश्वरी सुवे एम (तस्वीर - X/@UpscRepublicX)

नई दिल्ली |  UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है।

दूसरी रैंक तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) ने हासिल की जो इस साल की महिला टॉपर हैं।

संघ लोक सेवा आयोग 2025 में हरियाणा के एकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे हैं।

कुल 958 उम्मीदवार अलग-अलग सिविल सेवा (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए चयनित हुए हैं।

पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है।

टॉप-10 में 3 लड़कियां

UPSC 2025 के टॉप 10 में इस बार तीन लड़कियां हैं। जिसमें दूसरी रैंक पर राजेश्वरी सुवे एम (तमिलनाडु), ज़िनिया अरोरा (दिल्ली) ने छठी रैंक और आस्था जैन (यूपी) ने नौवी रैंक हासिल की है।

AIR-1 : दिल्ली में एसडीएम रहे हैं अनुज

अनुज अग्निहोत्री ने UPSC 2023 पास करके दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति पाई थी। उनका वैकल्पिक विषय मेडिकल साइंस था।
वे राजस्थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं।  मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।

AIR-2 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी

राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा की टॉपर रह चुकी हैं और तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।

वे मदुरै की रहने वाली हैं और निरंतर पांच प्रयासों के धैर्य के बाद यह ऐतिहासिक रैंक हासिल की है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उनकी मां एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं।

AIR-3 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी

हरियाणा के पंचकुला के एकांश ढुल ने तीसरे प्रयास में टॉप-3 का मुकाम हासिल किया है। उनका वैकल्पिक विषय कॉमर्स व अकाउंटेंसी था।
एकांश ने साल 2024 UPSC में 342वां और साल 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी।  उनकी मां निर्मला स्कूल प्रिंसिपल हैं। पिता कृष्ण ढुल भाजपा नेता हैं।
Exit mobile version