Site icon बोलते पन्ने

UP: लखीमपुर खीरी की DM पर सरकारी बंगले के अवैध कब्जे में 1.63 करोड़ का जुर्माना

IAS अफसर व लखीमपुर खीरी जिले की DM दुर्गा शक्ति नागपाल पर सरकारी बंगले के अवैध कब्जे का आरोप।

IAS अफसर व लखीमपुर खीरी जिले की DM दुर्गा शक्ति नागपाल पर सरकारी बंगले के अवैध कब्जे का आरोप।

नई दिल्ली|  

उत्तर प्रदेश की जिलाधिकारी व चर्चित IAS दुर्गा शक्ति नागपाल से दिल्ली के एक सरकारी बंगले पर तीस साल तक अवैध कब्जा करने को लेकर भारी हर्जाना मांगा गया है। केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने 1.63 करोड़ रुपये का हर्जाना दिल्ली के पूसा कैंपस में बंगले के अवैध कब्जे को लेकर मांगा है।

इस मामले का खुलासा अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने 8 अक्तूबर के एडिशन में किया है। विशेष रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला लगभग तीन साल के कब्जे से जुड़ा है। इस साल फरवरी में जाकर यह बंगला खाली कराया गया जो उन्हें 2015 में अलॉट हुआ था। अखबार से IAS अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की बीमारी का हवाला देकर विस्तार मांगा था। माफी का अनुरोध विचाराधीन है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में दुर्गा शक्ति नागपाल का केंद्रीय प्रतिनिधित्व समाप्त होने के बाद इस बंगले पर उनका रहना अवैध हो गया था।

बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल, 2010 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी हैं।

 

दिल्ली पुलिस ने जबरन बंगला खाली कराया

उन्हें साल 2015 में कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की ओएसडी के रूप में बंगला आवंटित हुआ था। मई 2019 में वाणिज्य मंत्रालय ट्रांसफर के बाद भी वे बंगले में रहीं। IARI ने 2020 से ही खाली करने के लिए कई नोटिस जारी किए, लेकिन फरवरी 2025 में दिल्ली पुलिस की मदद से बंगला खाली कराया गया।

 

Exit mobile version