Site icon बोलते पन्ने

नीतीश कुमार के महिला नेता को माला पहनाने वीडियो Viral, तेजस्वी ने लिखा- ‘ई गजब आदमी है भाई’

 

पटना| हमारे संवाददाता

NDA की एकता का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार BJP की प्रत्याशी रमा निषाद के प्रचार के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे जो उनकी पहली चुनावी यात्रा थी। पर इस दौरान हुई एक घटना ने पार्टी नेताओं को असहज स्थिति में डाल दिया।

इस वीडियो को नीतीश कुमार की सेहत से जोड़ते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया जिसके बाद से ये वायरल है।

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को नीतीश कुमार बीजेपी कैंडिडेट रमा निषाद के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को भी संबोधित किया। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के आखिरी में रमा निषाद को बुलाया। वह जैसी ही उनके पास पहुंचीं। राज्यसभा सांसद संजय झा भी कैंडिडेट के साथ मुख्यमंत्री के पास आ गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार ने एक माला ली और महिला कैंडिडेट को पहनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इस पर संजय झा ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद नीतीश ने हाथ पीछे किया और नेता ने हाथ से माला स्वीकार कर ली, पर नीतीश यही पर नहीं माने और तुरंत हाथ से माला लेकर रमा निषाद को गले में पहना दी।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने संजय झा से कहा-

‘ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो।’

आपको बता दें कि पहले भी नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे जदयू ही नहीं पूरे NDA के लिए असहज स्थिति बनीं और उनके मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा विपक्ष ने उठाया, हालांकि पार्टी इसे लगातार खारिज करती रही है।

Exit mobile version