- राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा- वोट चोरी को कवरअप करने के लिए SIR करायी जा रही है।
नई दिल्ली |
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि हरियाणा (Haryana) में जिस तरह वोट चोरी (Vote Theft) करके सरकार चुराई गई, उसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में भी हुआ।
राहुल गांधी दो दिन के लिए मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh) में हैं और वहां उन्होंने पत्रकारों के सामने वोट चोरी का नया दावा किया है। उन्होंने कहा–
“मेरा मानना है कि जैसा हरियाणा में हुआ, वैसा ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में हुआ है, इसको लेकर हमारे पास जानकारियां हैं जो हम आहिस्ते-आहिस्ते दिखाएंगे।”(sic)
राहुल गांधी ने कहा कि “मेन मुद्दा वोट चोरी का है, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) तो उसको कवरअप करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसके बारे में भी एक-एक करके प्रेजेंटेशन देंगे, जैसे उन्होंने हरियाणा को लेकर दिया है।”
उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी तक जितनी जानकारियां आई हैं, हमने उनमें से काफी कम जानकारी ही सामने रखी है। आने वाले समय में हम इस पर और जानकारियां साझा करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि ” ‘वोट चोरी’ करके आंबेडकर जी के संविधान पर हमला किया जा रहा है, ऐसा पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश जी गठजोड़ करके कर रहे हैं।”

