Site icon बोलते पन्ने

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत

रोहतास जिले में एक पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच पोलिंग शुरू हो गई।

रोहतास जिले में एक पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच पोलिंग शुरू हो गई।

पटना|

राज्यभर में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण की तुलना में लगभग 6% ज्यादा है। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में अब तक सबसे ज्यादा 51.86% मतदान हुआ है। वहीं, कई जगह तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से EVM (Electronic Voting Machine) बदलनी पड़ी।

 

1. जमुई (Jamui) के चकाई में बूथ 145 पर EVM खराब होने से करीब 4 घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।

2. बांका (Banka) के बूथ संख्या 76 पर भी EVM खराबी के कारण डेढ़ घंटे देरी से मतदान हुआ।

3. औरंगाबाद (Aurangabad) के ओबरा में भी मशीन खराब होने से 40 मिनट बाद वोटिंग शुरू की गई।

 


 

सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोटिंग 

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगे हुए हैं।

किशनगंज व गया में सबसे ज्यादा 34-34% वोटिंग हो चुकी है।

सुबह 11 बजे तक का डेटा। (सोर्स- चुनाव आयोग)

अभी तक मधुबनी पिछड़ा चल रहा है जहां सबसे कम 28.66% वोटिंग हुई है।


 

सुबह नौ बजे तक 14.55% वोटिंग

बिहार में दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक पूरे राज्य में 14.55% वोटिंग हो चुकी है।

चुनाव आयोग की ओर से सुबह नौ बजे तक का वोटिंग डेटा।

Exit mobile version