Site icon बोलते पन्ने

WHO ने बच्चों की मौत पर भारत से जवाब मांगा, यूक्रेन पावर प्लांट पर रूसी हमला

विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन

देश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- भारत में कफ़ सिरप से बच्चों की मौत पर WHO ने स्पष्टीकरण मांगा। भारत में बच्चों की दवाओं की निगरानी और 29 बच्चों की मौत के मामले में लिए गए ऐक्शन पर जानकारी मांगी।

2- मुंबई को दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नवी मुंबई में मिला, इसके पहले चरण का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इसे अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने PPP मॉडल पर बनाया।

3- दो दिन के दौरे पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर आज पीएम मोदी से मुंबई में मुलाक़ात करेंगे, मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है बात। स्टार्मर के साथ 125 सदस्यों का डेलीगेशन भी आया।

4- लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलीं उनकी पत्नी, सोशल मीडिया पर बताया कि हिरासत के काग़ज़ अब जाकर उन्हें मिल गए हैं, जिसे वे अदालत में चुनौती देंगी।

5- हरियाणा के IPS अफ़सर की कथित आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर हरियाणा DGP और रोहतक SP के ख़िलाफ़ जातिगत भेदभाव करने से जुड़ी शिकायत दर्ज करायी।

 


 

दुनिया की प्रमुख पाँच खबरें :

1- यूक्रेनी प्रशासन का दावा- रूसी हमले में यूक्रेन के सबसे बड़े बिजली संयंत्र (thermal power plant) का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त; एक दिन पहले रूस ने यूक्रेनी मिसाइल के रूसी प्लांट पर नाकाम हमले का दावा किया था।

2- मेटल ऑर्गनिक फ्रेमवर्क के विकास के लिए 2025 का नोबेल पुरस्कार जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के एक-एक वैज्ञानिक को दिया गया।

3- म्यांमार की सेना ने एक गाँव में पैराग्लाइडर से हमला किया जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

4- बेबी पाउडर लगाने से कैंसर के बाद महिला की मौत के मामले में अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉन्स को 8500 करोड़ मुआवजा देने का अदालती आदेश।

5- अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय प्रवासियों के लिए दिवाली पर्व की राजकीय छुट्टी का ऐलान, ऐसा करने वाला यह तीसरा अमेरिकी राज्य बना।

Exit mobile version