Site icon बोलते पन्ने

ईरान ने गिराए अमेरिका के F-35 और A-10 विमान, ‘नए डिफेंस सिस्टम’ का किया इस्तेमाल

ईरान का दावा है कि इस तस्वीर में पीछे की ओर दिख रहे दो विमानों को उसने मार गिराया है।

(नोट – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

नई दिल्ली | ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान मार गिराए, जिसमें उसने अपने नए एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया था। ईरान ने चार अप्रैल को यह दावा किया है।

ईरानी समाचार एजेंसी की ओर से विमान को टारगेट करने की ये तस्वीर पोस्ट की है।

बीती 3 अप्रैल को ईरान ने अमेरिका के दो सैन्य विमान और सर्च ऑपरेशन में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को शिकार बनाकर दुनिया को चौंका दिया था।

विमान के मलबे की तस्वीर जारी की गई है।

इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। CBS न्यूज के मुताबिक, हमले में एक पायलट बचा लिया गया जबकि दूसरे लापता पायलट पर ईरान ने ईनाम घोषित कर दिया है।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, 23 साल में पहली बार दुश्मन की गोलीबारी में अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए गए हैं।  इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था।

विमान के मलबे की तस्वीर जारी की गई है।

उधर, ईरान ने चार अप्रैल को दावा किया कि अमेरिकी लड़ाकू विमान को गिराने के लिए उसने नई वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) का इस्तेमाल किया।

ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड ‘खातम अल-अंबिया’ के हवाले से रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट किया है। इस डिफेंस सिस्टम के बारे में विस्तार में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उधर, ईरानी सरकारी मीडिया ने संयुक्त सैन्य कमान के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि ईरान निश्चित रूप से अपने हवाई क्षेत्र पर “पूर्ण नियंत्रण हासिल” कर लेगा।

युद्ध में अब तक अमेरिका के 7 विमान नष्ट

एक महीने से जारी युद्ध में अब तक 7 अमेरिकी विमान नष्ट हो चुके हैं। दो मार्च को कुवैत में फ्रेंडली फाइट में तीन F-15 विमान गिरे, क्रू मेंबर बच गए।

12 मार्च को इराक में KC-135 टैंकर क्रैश हुआ। 6 क्रू मेंबर मारे गए। सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर E-3 सेंट्री व एक विमान नष्ट हुआ था।

ईरान के हालिया हमले पर ट्रंप से NBC न्यूज से कहा कि इसके दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं।

Exit mobile version