Site icon बोलते पन्ने

लखीसराय : शिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ रेप, आरोपी अधेड़ को पुलिस ने पकड़ा

  • आठ साल की बच्ची को गांव के अधेड़ ने फूल देने के बहाने बुलाया।

लखीसराय | गोपाल प्रसाद आर्य

बिहार में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आठ साल की एक बच्ची अपने घर में शिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी, जहां 45 साल के अधेड़ व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

मौके से गांव वालो ने आरोपी अधेड़ को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को मौके से खून के निशान मिले हैं, बच्ची का मेडिकल कराया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को पटना की फॉरेंसिक टीम को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बिहार में हाल के दिनों में लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आई हैं जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खडे़ कर रही हैं।

यह पूरा मामला मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब नौ बजे का है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम गोपाल मिश्रा है।

फूल देने के बहाने बुलाकर रेप

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे शिवरात्रि के मौके पर पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गई बच्ची को गांव के ही रतिकांत मिश्रा उर्फ बच्चन बाबा के बेटे गोपाल मिश्रा (45) ने फूल देने के बहाने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी गोपाल मिश्रा को ग्रामीणों ने उसके घर से पकड़ कर लिया है और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित बच्ची खून से लथपथ किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंची।

बच्ची को बिल्कुल नग्न अवस्था में खून से लथपथ देख उसकी मां ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि गांव के ही गोपाल मिश्रा ने उनके साथ घर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है।

Exit mobile version