Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

लखीसराय : शिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ रेप, अधेड़ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Published

on

मौके पर पुलिस को खून के धब्बे मिले, इनसेट में रेप का आरोपी।
मौके पर पुलिस को खून के धब्बे मिले, इनसेट में रेप का आरोपी।
  • लखीसराय में महाशिवरात्रि के लिए फूल तोड़ने गई बच्ची से रेप।
  • आठ साल की बच्ची को गांव के अधेड़ ने फूल देने के बहाने बुलाया।
  • 45 साल के आरोपी को गांव वालो ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

लखीसराय | गोपाल प्रसाद आर्य

बिहार के लखीसराय में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आठ साल की एक बच्ची अपने घर में शिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी, जहां 45 साल के अधेड़ व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

मौके से गांव वालो ने आरोपी अधेड़ को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को मौके से खून के निशान मिले हैं, बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को पटना की फॉरेंसिक टीम को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बिहार में हाल के दिनों में लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आई हैं जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खडे़ कर रही हैं।

यह पूरा मामला मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब नौ बजे का है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम गोपाल मिश्रा है।

फूल देने के बहाने बुलाकर रेप

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे शिवरात्रि के मौके पर पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गई बच्ची को गांव के ही रतिकांत मिश्रा उर्फ बच्चन बाबा के बेटे गोपाल मिश्रा (45) ने फूल देने के बहाने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी गोपाल मिश्रा को ग्रामीणों ने उसके घर से पकड़ कर लिया है और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित बच्ची खून से लथपथ किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंची।

बच्ची को बिल्कुल नग्न अवस्था में खून से लथपथ देख उसकी मां ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि गांव के ही गोपाल मिश्रा ने उनके साथ घर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *