- सूखी पत्ती पर उकेरी महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री की तस्वीर
मुंगेर | प्रशांत कुमार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार की विमान हादसे में मौत को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट की। मुंगेर में इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर पीपल के हरे पत्ते पर पांच घंटे की कड़ी मेहनत करके उकेरी है।

