Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

मुंगेर (बिहार): Leaf कलाकार मधुरेंद्र ने ऐसे दी अजीत पवार को श्रद्धांजलि

Published

on

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजीत पवार की तस्वीर पीपल के पत्ते पर बनाने पत्ती कलाकार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजीत पवार की तस्वीर पीपल के पत्ते पर बनाने पत्ती कलाकार मधुरेंद्र कुमार
  • सूखी पत्ती पर उकेरी महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री की तस्वीर

मुंगेर |  प्रशांत कुमार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार की विमान हादसे में मौत को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रेत व पत्ती पर अपनी कला उकेरने के लिए मशहूर हैं मुंगेर के कलाकार मधुरेंद्र कुमार।

पीपल के हरे पत्ते पर तस्वीर बनाते कलाकार मधुरेंद्र कुमार।

मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट की। मुंगेर में इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है।

रेत व पत्ती पर अपनी कला उकेरने के लिए मशहूर हैं मुंगेर के कलाकार मधुरेंद्र कुमार।

रेत व पत्ती पर अपनी कला उकेरने के लिए मशहूर हैं मुंगेर के कलाकार मधुरेंद्र कुमार।

उन्होंने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर पीपल के हरे पत्ते पर पांच घंटे की कड़ी मेहनत करके उकेरी है।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।