Site icon बोलते पन्ने

मुंगेर में सीसीटीवी कैमरे ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के बचा लिया !

मुंगेर के शमशेर बाबू दुर्गा मंदिर में पड़ा मिला मांस का टुकड़ा।

मुंगेर के शमशेर बाबू दुर्गा मंदिर में पड़ा मिला मांस का टुकड़ा।

मुंगेर | प्रशांत कुमार सिंह

बिहार के मुंगेर जिले में सीसीटीवी कैमरे ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के बचा लिया। दरअसल एक देवी मंदिर की सीढ़ियों पर मांस का टुकड़ा पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। मंदिर परिसर में मांस मिलने की खबर की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर तुरंत पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को अफवाह न फैलाने को चेताया। मौके से पुलिस ने मांस का टुकड़ा हटाया और फिर सीसीटीवी कैमरा चेक किया।

मंदिर के ग्रिल के पास लटकी मांस भरी थैली।

जिससे पता लगा कि एक पक्षी अपने पंजे में फंसाकर मांस का टुकड़ा ले आया था और उससे वह टुकड़ा मंदिर परिसर में लगे लोहे के ग्रिल के पास गिर गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को इस मामले में संतुष्ट कराने के लिए सीसीटीवी फुटेज दिखाई, इसके बाद जाकर यह मामला सुलझा।

मांस का टुकड़ा मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व आसपास के लोग।

यह पूरी घटना 4 जनवरी को मुंगेर शहर के नंदलाल बसु चौक के पास स्थित शमशेर बाबू दुर्गा मंदिर का है। यहां लोहे के ग्रिल पर मांस का अवशेष मिलने की खबर फैलते ही लोग मंदिर पहुंचकर आक्रोश जताने लगे थे। सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार और हवेली खड़गपुर के ट्रेनी डीएसपी व थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे।लोगों के बीच कई प्रकार की अफवाह फैलने से आसपास के क्षेत्र से भी लोग जुटने लगे। तब हवेली खड़गपुर पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर हटाया।

मंदिर के पास के इस मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए मांस छोड़ देने वाले पक्षी का पता लगा।

पुलिस ने पास ही के एक मेडिकल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, तब जाकर ये मामला सुलझा।

 

Exit mobile version