Site icon बोलते पन्ने

Nitish Kumar बने 10वीं बार ‘बिहार के सीएम’, PM मोदी के सामने 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

10वीं बार सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार

10वीं बार सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार

 

पटना|

बिहार (Bihar) की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया है। पटना (Patna) के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में गुरुवार को एक भव्य समारोह में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रिकॉर्ड 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल ने उन्हें और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक मौके के गवाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बने।

2 डिप्टी सीएम और 26 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश कुमार के साथ बीजेपी (BJP) कोटे से सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा एनडीए (NDA) गठबंधन के 26 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इनमें पहली बार मंत्री बनने वालीं जमुई की विधायक और प्रसिद्ध शूटर श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) भी शामिल हैं।

मंत्रियों की पूरी लिस्ट:

  1. सम्राट चौधरी

  2. विजय कुमार सिन्हा

  3. विजय कुमार चौधरी

  4. विजेंद्र प्रसाद यादव

  5. मंगल पांडेय

  6. दिलीप जायसवाल

  7. श्रवण कुमार

  8. अशोक चौधरी

  9. लेसी सिंह

  10. मदन सहनी

  11. नितिन नवीन

  12. रामकृपाल यादव

  13. संतोष कुमार सुमन

  14. मो. जमा खान

  15. संजय सिंह टाइगर

  16. अरुण शंकर प्रसाद

  17. सुरेंद्र मेहता

  18. नारायण प्रसाद

  19. रमा निषाद

  20. सुनील कुमार

  21. श्रेयसी सिंह

  22. डॉ. प्रमोद कुमार

  23. संजय कुमार

  24. संजय कुमार सिंह

  25. दीपक प्रकाश

  26. लखेंद्र कुमार रौशन

पहली बार PM मोदी बने गवाह

बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित रहे। पीएम मोदी के आगमन से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।

मंच पर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने एकजुटता दिखाई।

उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी मौजूद रहे। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), असम के हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) समेत कई दिग्गज नेता दिखाई दिए।

गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

गांधी मैदान में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। करीब 2-3 लाख लोग इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। पूरा मैदान ‘जय बिहार’ और ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और पवन सिंह (Pawan Singh) जैसे कलाकारों ने समां बांध दिया।

NDA की ‘प्रचंड’ जीत

2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसमें बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीती हैं। शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार और बीजेपी की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया था।

Exit mobile version