Site icon बोलते पन्ने

Top News : गोवा के क्लब में आग से 25 की मौत; पुतिन ने US सुरक्षा नीति की तारीफ की

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्लादिमीर पुतिन (सांकेतिक फोटो)

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्लादिमीर पुतिन (सांकेतिक फोटो)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1. गोवा में क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, जिसमें पांच पर्यटक शामिल। पहली मंजिल पर इलेक्ट्रिक आतिशबाजी से आग लगी।

2. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में छठे दिन भी 650 उड़ाने रद्द होने से यात्री परेशान, कंपनी ने कहा- तीन दिन में सुधार होगा।

3. भारत के साथ तनाव भरे रिश्तों के बीच अमेरिकी राजनीतिक मामलों की सचिव का भारत दौरा शुरू, 11 दिसंबर तक दिल्ली व बेंग्लुरु में रहेंगी।

4. यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- “गुजरात से शराबबंदी न हटे, इससे महिलाएं सुरक्षित, यूपी में कुछ जगहों पर वे खुले में नहीं घूम सकतीं।”

5. 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट व पत्नी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया, लुकआउट नोटिस पर भी पेश नहीं हुए थे।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार अमेरिका की नई सुरक्षा नीति को सराहा, कहायह रूस की नीति से मेल खाती है और यथार्थवादी है।

2. जापान का आरोप- चीन ने उसके दो सैन्य विमानों का रडार लॉक करके टारगेट करने की कोशिश की, चीन ने आरोपों से इनकार किया।

3. पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने टीवी पर कर दी तख्तापलट की घोषणा, सरकार ने गिरफ्तार करके तख्तापलट की कोशिश को असफल किया।

4. नेपाल में चीन के बनाए पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जांच कराएगी अंतरिम सरकार, पूर्ववर्ती सरकार पर निर्माण में धांधली के आरोप लगे।

5. चीन के हांगकांग में 90 विधान परिषद सदस्यों के लिए चुनाव की वोटिंग 7 दिसंबर को हुई, सिर्फ 31.9 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले।


आज इन पर रहेगी नजर :

  1. राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर आज लोकसभा में 10 घंटे होगी चर्चा, सरकार का आरोप- कांग्रेस ने 1937 में इसके महत्वपूर्ण अंश को हटाया था।
  2. लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 72 दिनों से जेल में,  उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई।
Exit mobile version