आज की सुर्खियां
Top News : गोवा के क्लब में आग से 25 की मौत; पुतिन ने US सुरक्षा नीति की तारीफ की
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1. गोवा में क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, जिसमें पांच पर्यटक शामिल। पहली मंजिल पर इलेक्ट्रिक आतिशबाजी से आग लगी।
2. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में छठे दिन भी 650 उड़ाने रद्द होने से यात्री परेशान, कंपनी ने कहा- तीन दिन में सुधार होगा।
3. भारत के साथ तनाव भरे रिश्तों के बीच अमेरिकी राजनीतिक मामलों की सचिव का भारत दौरा शुरू, 11 दिसंबर तक दिल्ली व बेंग्लुरु में रहेंगी।
4. यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- “गुजरात से शराबबंदी न हटे, इससे महिलाएं सुरक्षित, यूपी में कुछ जगहों पर वे खुले में नहीं घूम सकतीं।”
5. 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट व पत्नी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया, लुकआउट नोटिस पर भी पेश नहीं हुए थे।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार अमेरिका की नई सुरक्षा नीति को सराहा, कहा– यह रूस की नीति से मेल खाती है और यथार्थवादी है।
2. जापान का आरोप- चीन ने उसके दो सैन्य विमानों का रडार लॉक करके टारगेट करने की कोशिश की, चीन ने आरोपों से इनकार किया।
3. पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने टीवी पर कर दी तख्तापलट की घोषणा, सरकार ने गिरफ्तार करके तख्तापलट की कोशिश को असफल किया।
4. नेपाल में चीन के बनाए पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जांच कराएगी अंतरिम सरकार, पूर्ववर्ती सरकार पर निर्माण में धांधली के आरोप लगे।
5. चीन के हांगकांग में 90 विधान परिषद सदस्यों के लिए चुनाव की वोटिंग 7 दिसंबर को हुई, सिर्फ 31.9 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले।
आज इन पर रहेगी नजर :
- राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर आज लोकसभा में 10 घंटे होगी चर्चा, सरकार का आरोप- कांग्रेस ने 1937 में इसके महत्वपूर्ण अंश को हटाया था।
- लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 72 दिनों से जेल में, उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : हर उम्र के गोद लिए बच्चे पर मैटरनिटी लीव; ईरान के सुरक्षा प्रमुख की हमले में मौत
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- सुप्रीम कोर्ट का फैसला – अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर 12 वीक की मैटरनिटी लीवर मिलेगी।
2- बंगाल के दो ADG समेत 19 सीनियर पुलिस अफ़सर बदले गए, CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।
3- NIA ने म्यांमार में सैन्य प्रशिक्षण देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 1 अमेरिकी व 6 यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया।
4- सर्वदलीय बैठक के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस, पूरे सत्र के लिए कर दिए गए थे निलंबित।
5- पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से फ़ोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- इजरायल का दावा- हवाई हमले में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत हुई।
2- ट्रंप बोले- नाटो का युद्ध में शामिल न होना मूर्खतापूर्ण गलती, हम अभी ईरान छोड़ने को तैयार नहीं पर जल्द छोड़ देंगे।
3- आफगानिस्तान के काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 408 लोगों की मौत, भारत ने की निंदा।
4- ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी केंद्र के डायरेक्टर ने ईरान के खिलाफ युद्ध नीति के विरोध में दिया इस्तीफा।
5- ईंधन की कमी से पैदा हुए संकट के बीच पाकिस्तान ने रद्द किया 23 मार्च को होने वाला मिलिट्री परेड का कार्यक्रम।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: भारत में एलपीजी संकट गहराया; पाक-अफगान युद्ध पर भारत ने की आलोचना
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- LPG सप्लाई बाधित से सरकार ने आवश्यक वस्तु एक्ट लागू किया; HPG, LPG, CNG सप्लाई को दी जाएगी प्राथमिकता।
2- बंगाल SIR में आदिवासियों के नाम काटने की सुनवाई करेंगे ट्रिव्यूनल, SC के इस आदेश के बाद धरने से उठीं ममता बनर्जी।
3- चीन और पड़ोसी देशों को FDI में छूट मिली, अब केंद्र की अनुमति के बिना भारतीय मैन्युफेक्चरिंग कंपनियों में 10% तक निवेश संभव।
4- सुप्रीम कोर्ट बोला- “समान नागरिक संहिता सही धर्मों की महिलाओं को समान हक देगी, इसे लागू करना कार्यपालिका का काम।”
5-इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के तीन महीने बाद कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- रमजान में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाक की आलोचना की।
2- ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के बयान के बाद तेल की कीमतें घटीं, इसी दिन अमेरिका ने ईरान पर तेज किया हमला।
3- नेपाल के पीएम बनने जा रहे मधेशी नेता बालेन शाह बोले- “भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए काम करेंगे।”
4- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- “ईरान युद्ध में मदद करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति”; मैंने कहा- “पहले यूक्रेन युद्ध सुलझाइए”
5- ईरान पर हमले के पहले दो दिनों में अमेरिका ने सैन्य सामान पर 5.6 अरब डॉलर खर्चे, अमेरिकी संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट में खुलासा।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: पश्चिम एशिया से लौटे 67 हजार भारतीय; मोजतबा खामेनेई बने नए ईरानी सुप्रीम लीडर
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- राज्यसभा में विदेश मंत्री ने जारी किया बयान- पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद 67 हज़ार भारतीय लौटे।
2- विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- ईरान ने 3 जहाजों को भारत में रोकने की परमिशन मांगी जो एक मार्च को दी गई।
3- सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बीच की अवधि को 25 दिन किया, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच फैसला।
4- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, सूत्रों के हवाले से दावा।
5- जंगलों की कटाई पर निगरानी रखने व राज्यों को चेतावनी भेजने वाला अलर्ट सिस्टम भारतीय वन सर्वेक्षण ने बंद किया।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को बनाया देश का नया सुप्रीम लीडर।
2- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन बचाने के लिए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद, सभी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम शुरू।
3- ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यह फैसला इजरायली पीएम के साथ मिलकर करेंगे।
4- ईरानी समर्थक हिजबुल्ला से इज़रायल की चल रही लड़ाई के चलते लेबनान में क़रीब 7 लाख लोग विस्थापित।
5- तुर्किये का दावा – दूसरी बार ईरान की बैलेस्टिक मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र में घुसी, नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट किया।
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

