Site icon बोलते पन्ने

बिना सबूत डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘प्राइमरी स्कूल पर हमला खुद ईरान ने किया था’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली | ईरान के मीनाब शहर के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर हुई हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह हमला ईरान या अन्य किसी देश ने किया होगा।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को ईरानी स्कूल पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया था। इस हमले में 168 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 110 स्कूली बच्चियां शामिल हैं। इन बच्चियों को सामूहिक कब्र बनाकर दफनाया गया था। इस हमले को संभावित रूप से अमेरिकी हमला माना जा रहा है।

ईरान में सामूहिक कब्र बनाकर बच्चियों को दफन किया जा रहा।

ईरान में सामूहिक कब्र बनाकर बच्चियों को दफन किया गया।

इस हमले में इस्तेेमाल हुई टॉमहॉक मिसाइल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- “यह मिसाइल अमेरिका में बनती है लेकिन इसका इस्तेमाल कई देश करते हैं, जिनमें ईरान भी शामिल है।”

इस पर एक अमेरिकी पत्रकार ने सवाल पूछा – राष्ट्रपति ट्रंप आपके कहने का मतलब है कि ईरान ने युद्ध के पहले दिन ही किसी तरह अपने प्राथमिक स्कूल पर खुद ही हमला कर दिया! आपके प्रशासन में आखिर आप ही अकेले व्यक्ति क्यों हैं जो ऐसा कह रहे हैं?

इस पर ट्रंप ने कहा कि “मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है, हमले की जांच चल रही है, जांच रिपोर्ट जो भी बताएगी, मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि ईरानी स्कूल में जान गंवाने वाली बच्चियों की उम्र 7 से 12 साल के बीच थी। ट्रंप पहले भी बिना सबूत कह चुके हैं कि ईरान ने ऐसा हमला युद्ध में वैश्विक हमदर्दी बटोरने के लिए किया होगा।

Exit mobile version