प्रदेश रिपोर्ट
मुंगेर की ढोल पहाड़ी के लोगों को बंधी उम्मीद : पूजा करने आए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- सड़क बनवाएंगे
- ढोल पहाड़ी से सुल्तानगंज तक मुख्य सड़क बनने का ऐलान।
मुंगेर | प्रशांत कुमार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ढोल पहाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। चोर गांव पंचायत को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चारों दिशाओं में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे लोगों की दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है।उन्होंने कहा कि ढोल पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को सुल्तानगंज आने-जाने में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए ढोल पहाड़ी से सुल्तानगंज तक मुख्य सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसे शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा इस क्षेत्र में लोगो को रोजगार कैसे बढे और पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिले इसको लेकर पर्यटन विभाग को भारत सरकार से सहमति ली जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने ढोल पहाड़ी के समग्र विकास की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ी रही है, जहां स्वतंत्रता सेनानियों का ठिकाना हुआ करता था। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल के संरक्षण एवं विकास के लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों की विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।उपमुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई है।
प्रदेश रिपोर्ट
Breaking News: सहरसा में 5 साल की बच्ची के माथे पर बदमाशों ने मारी गोली
सहरसा (मुकेश कुमार सिंह) |
अज्ञात बदमाशों ने 5 वर्षीय बच्ची को माथे पर गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बच्ची के सिर से गोली आर-पार हो गई है।
बच्ची की स्थिति गंभीर है, उसका इलाज किया जा रहा है।
यह घटना जिले के सौरबाजार थानाक्षेत्र में रविवार सुबह हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सुबह में अज्ञात बदमाशों ने अपने दरवाजे पर खेल रही 5 साल की बच्ची पर बंदूक से हमला कर दिया।
गोली की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी।
बच्ची को सहरसा के आयुष नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।
घटना सौरबाजर के मधुरा गांव की बतायी जा रही है। बच्ची का नाम संजना कुमारी है और उसके पिता विकास शर्मा एक पेंटर हैं।
उन्होंने बेटी के ऊपर हुए जानलेवा हमले के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार निजी नर्सिंग होम पहुंचे।
चुनावी डायरी
बिहार : नीतीश की विदाई पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, बोले- ‘मुश्किल तो है और मुसीबत भी है’
पटना | हमारे संवाददाता
20 साल से बिहार में शासन चला चुके और दसवीं बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख नज़दीक आते ही उनके करीबी नेताओं की भावुकता मीडिया के सामने आने लगी है।
नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी मीडिया के सामने भावुक हो गए। जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि सदन में अब उन्हें कौन गाइड करेगा? इस पर उन्होंने रुंधे गले से कहा— “मुश्किल तो है और मुसीबत भी है।”
गौरतलब है कि अशोक चौधरी पहले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उसके बाद जदयू में शामिल हुए और नीतीश कुमार के वफादार बेहद करीबी नेता बन गए। वे जेडीयू के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-
“निश्चित तौर पर यह फैसला हम सबको बहुत खलेगा। कौन नहीं जानता कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या कुछ नहीं किया? कई लोगों के वीडियो वायरल हुए, आपने देखा होगा। यह हम सबके लिए बहुत ही भावुक पल है, लेकिन अंततः यह नीतीश कुमार जी का अपना फैसला है और इसमें हम लोग कुछ नहीं कर सकते।”
निशांत सीएम मैटीरियल हैं..
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘बिहार का भविष्य’ बताने वाले शहर में लग रहे पोस्टरों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो पलटकर सवाल करते हुए बोले- “क्यों नहीं हो सकता? हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं। निशांत कुमार के बारे में सबको पता है। बिहार में वो लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो मैट्रिक तक पास नहीं हैं, तो फिर निशांत क्यों नहीं? निशांत तो पढ़े-लिखे और योग्य हैं।”
30 मार्च को इस्तीफा दे सकते नीतीश कुमार
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नियम मुताबिक राज्यसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देना है, यह अवधि 30 मार्च को समाप्त हो रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि वे इसी तारीख को इस्तीफा देंगे।
प्रदेश रिपोर्ट
गोपालगंज (बिहार) : थावे महोत्सव का भव्य आगाज, दो दिनों तक बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा
गोपालगंज | आलोक कुमार
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिले में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय थावे महोत्सव शुरू हो गया है।
होमगार्ड मैदान में आयोजित दो दिवसीय थावे महोत्सव का भव्य शुभारंभ आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने थावे महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। साथ ही पर्यटन को भी नई पहचान मिलती है।
थावे महोत्सव के माध्यम से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री नारायण प्रसाद, विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक मंजीत सिंह, विधायक सुभाष सिंह, एमएलसी राजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरी, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल व जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर डीडीसी गौरव कुमार, एसडीपीओ प्रांजल, सदर एसडीओ अनिल कुमार सहित जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
-
आज की सुर्खियां2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान

