Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार : डुमरा में टूटी रोड नहीं बनी, पानी भरने से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार किया

Published

on

  • डुमरा के वार्ड संख्या 12 और 13 के लोगों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।
  • सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर आगामी 11 नवंबर को दूसरे चरण में चुनाव होगा।

डुमरा | रंजीत कुमार

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, लोगों का अपने इलाके की समस्याओं को लेकर गुस्सा वोट बहिष्कार के रूप में बदलता जा रहा है। सीतामढ़ी जिले में बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने ऐलान कर दिया कि जब तक रोड नहीं बनेगा, वे वोट नहीं करेंगे।

बैनर पर बड़े शब्दों में लिखा कि इस रोड पर नेताओं का आना मना है, यह नेता वर्जित क्षेत्र है।

साथ ही नारा लगाया- ‘नगर निगम चोर है, वार्ड पार्षद चोर है।’

 

(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)

 

पूरे रोड पर पानी भर जाने से लोग बेहद परेशान हैं।

पूरे रोड पर पानी भर जाने से लोग बेहद परेशान हैं।

इस इलाके में 11 नवंबर को मतदान होना है और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी 100% मतदान कराने की है।

सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 और 13 के लोगों ने 3 नवंबर को सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।

सीतामढ़ी के शहरी क्षेत्र के इस दैयनीय हाल से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार किया है।

सीतामढ़ी के शहरी क्षेत्र के इस दैयनीय हाल से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीतामढ़ी से मेला रोड़ जाने वाली सड़क कई वर्षों से खराब है, नाला न होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। हाल में हुई बारिश के बाद यहां पानी भर गया और ऐसा अक्सर थोड़ी सी बारिश में भी हो जाता है।

यह रोड एक पौराणिक काल के प्रसिद्ध हलेश्वर नाथ मंदिर को जाता है इसलिए स्थानीय लोग चाहते हैं कि रोड बन जाए ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में समस्या न आए।

प्रदर्शनकारियों ने बैनर पर लिखा – ‘जब सड़क नहीं बनी तो हम वोट क्यों दें?’

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड से गुजरते हुए अक्सर बाइक और ई-रिक्शा पलट जाते हैं, जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांग नहीं सुनी।

गुस्साए लोगों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *