Connect with us

कोविड मेमोरियल

Covid Memorial : दूसरी लहर में सरकार की कमियों का शिकार हुए मृतकों के परिवारों तक हमें पहुंचाइए

Published

on

कोविड मेमोरियल के जरिए हम कोरोनाकाल में जानलेवा वायरस और सरकारी अव्यवस्थाओं का काल बनने वाले लोगों के परिजनों तक पहुंचना चाहते हैं। कोविड के चलते अपनों को खोने वाले लोग उन्हें कैसे याद करते हैं, उनके जाने से परिजनों के जीवन में क्या कुछ बदल गया और सरकार ने उन्हें कितनी मदद पहुंचाई… ये सब दर्ज करके हम ऐसा कोविड मेमोरियल बनाना चाहते हैं जो आने वाली पीढ़ियों को इस भयावह समय की याद दिलाता रहे ताकि वे अपने समय की सरकारों की जवाबदेही तय करती रहें। पीढ़ियां याद रखें कि हिन्दुस्तान में आम लोगों की जिंदगी और मौत का फैसला किस्मत से ज्यादा सरकारी फैसलों से तय होता रहा है… जो आपदा में भी अवसर खोजना बंद नहीं करतीं।

pls mail us on boltepanne@gmail.com or contact@boltepanne.com to tell about the untold stories of common covid victims and their families.

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *