Connect with us

आज की सुर्खियां

29 March, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- मोदीट्रंप की फ़ोन वार्ता के बीच अरबपति एलन मस्क की मौजूदगी के दावे को भारत सरकार ने ख़ारिज किया। 

2- इंजन फेल होने के बाद इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 लोगों को लेकर विशाखापत्तनम जा रहा था।

3- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मई से शुरू हो सकती हैं उड़ानें।

4- 92 हज़ार टन रसोई गैस लेकर गुजरात पहुंचे दो और जहाज़,  23 मार्च को ईरान ने इसे होर्मुज पार कराया था।

5- बिना नोटिस मस्जिद सील करने पर यूपी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस, कार्रवाई पर जवाब मांगा।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पाक में तीन देशों के विदेश मंत्री युद्ध रोकने पर बैठक करेंगे, दो दिन इस्लामाबाद में चलेगी मध्यस्थता की कोशिश।

2- ईरान समर्थित हूती विद्रोही युद्ध में कूदे, इज़रायल पर दागी मिसाइलें, लाल सागर में जहाजों पर हमले करेंगे।

3- जेन जी प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों को लेकर पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार, एक दिन पहले बनी थी नई सरकार।

4- ईरान ने दुबई में अमेरिकी सेना के दो गुप्त ठिकानों पर हमला किया, ईरान की यूर्निवर्सिटी पर हवाई हमला।

5- अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस बोले- युद्ध से जल्दी निकलना चाहता है अमेरिका, हमने सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

28 march, 2026 : शाम 7 बजे तक की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस और PM मोदी के बीच फोन पर हुई चर्चा।

2- यूपी के जेवर में ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पहले चरण का PM मोदी ने किया उद्घाटन।

3- युद्ध के चलते पैदा संकट को लेकर बनाए गए केंद्रीय मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की पहली बैठक हुई।

4- अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी

5- वेस्ट बंगाल: बीरभूम में चुनावी रैली के दौरान अभिषेक बनर्जी के स्टेज पर लगी आग।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पश्चिम एशिया युद्ध में कूदे हूती विद्रोही, लाल सागर में अमेरिका-इज़रायल के जहाजों पर हमले की चेतावनी।

2- वेस्ट बैंक में इज़रायली सेना के ठिकाने पर हूती विद्रोही ने दागी बैलेस्टिक मिसाइल, इंटरसेप्ट होने का दावा।

3- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पाक पीएम से फोन वार्ता, पाक के ‘शांति वार्ता के कदम’ की तारीफ की।

4- यूक्रेन युद्ध : रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में ब्रुसिवका पर कब्जा करने का दावा किया।

5- फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मिले भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जी-7 समूह के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं।

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : हर उम्र के गोद लिए बच्चे पर मैटरनिटी लीव; ईरान के सुरक्षा प्रमुख की हमले में मौत

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- सुप्रीम कोर्ट का फैसला – अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर 12 वीक की मैटरनिटी लीवर मिलेगी।    

2- बंगाल के दो ADG समेत 19 सीनियर पुलिस अफ़सर बदले गए, CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।

3- NIA ने म्यांमार में सैन्य प्रशिक्षण देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 1 अमेरिकी व 6 यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया।

4- सर्वदलीय बैठक के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस, पूरे सत्र के लिए कर दिए गए थे निलंबित।

5- पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से फ़ोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- इजरायल का दावा- हवाई हमले में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत हुई।

2- ट्रंप बोले- नाटो का युद्ध में शामिल न होना मूर्खतापूर्ण गलती, हम अभी ईरान छोड़ने को तैयार नहीं पर जल्द छोड़ देंगे।

3- आफगानिस्तान के काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 408 लोगों की मौत, भारत ने की निंदा।

4- ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी केंद्र के डायरेक्टर ने ईरान के खिलाफ युद्ध नीति के विरोध में दिया इस्तीफा।

5- ईंधन की कमी से पैदा हुए संकट के बीच पाकिस्तान ने रद्द किया 23 मार्च को होने वाला मिलिट्री परेड का कार्यक्रम।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: भारत में एलपीजी संकट गहराया; पाक-अफगान युद्ध पर भारत ने की आलोचना

Published

on

Liquefied_petroleum_gas_cylinders

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- LPG सप्लाई बाधित से सरकार ने आवश्यक वस्तु एक्ट लागू किया; HPG, LPG, CNG सप्लाई को दी जाएगी प्राथमिकता।

2- बंगाल SIR में आदिवासियों के नाम काटने की सुनवाई करेंगे ट्रिव्यूनल, SC के इस आदेश के बाद धरने से उठीं ममता बनर्जी।

3- चीन और पड़ोसी देशों को FDI में छूट मिली, अब केंद्र की अनुमति के बिना भारतीय मैन्युफेक्चरिंग कंपनियों में 10% तक निवेश संभव।

4- सुप्रीम कोर्ट बोला- “समान नागरिक संहिता सही धर्मों की महिलाओं को समान हक देगी, इसे लागू करना कार्यपालिका का काम।”

5-इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के तीन महीने बाद कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- रमजान में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाक की आलोचना की।

2- ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के बयान के बाद तेल की कीमतें घटीं, इसी दिन अमेरिका ने ईरान पर तेज किया हमला।

3- नेपाल के पीएम बनने जा रहे मधेशी नेता बालेन शाह बोले- “भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए काम करेंगे।”

4- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- “ईरान युद्ध में मदद करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति”; मैंने कहा- “पहले यूक्रेन युद्ध सुलझाइए”

5- ईरान पर हमले के पहले दो दिनों में अमेरिका ने सैन्य सामान पर 5.6 अरब डॉलर खर्चे, अमेरिकी संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट में खुलासा।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending