आज की सुर्खियां
Top News : वंदेमातरम को लेकर मोदी ने नेहरू पर आरोप लगाया; थाईलैंड-कंबोडिया में हवाई संघर्ष शुरू
देश की प्रमुख पांच खबरें:
1. लोकसभा में पीएम मोदी बोले- ‘नेहरू ने वंदेमातरम के टुकड़े किए’; प्रियंका गांधी बोलीं- ‘लिस्ट बनाकर नेहरू पर भी डिबेट कर लीजिए।’
2. भारतीय विदेश मामलों के सचिव रणधीर जायसवाल ने कहा- चीन सुनिश्चित करे कि किसी भी भारतीय से चीन यात्रा के दौरान भेदभाव नहीं होगा।
3. इंडिगो ने DGCA से नोटिस का जवाब देने के लिए मांगा और समय; संसद में विमानन मंत्री बोले- इंडिगो के खिलाफ जांच जारी, सख्त ऐक्शन लेंगे।
4. नक्सलवाद के खिलाफ फिर मिली बड़ी सफलता, बैन कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर नेता समेत 11 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया।
5. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने जोधपुर जेल से ऑनलाइन सुनवाई में शामिल होने की याचिका लगाई, केंद्र ने विरोध किया; 15 को अगली सुनवाई।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें:
1.थाईलैंड ने विवादित सीमा को लेकर कंबोडिया के खिलाफ एयरस्ट्राइक शुरू की, थाईलैंंड ने अमेरिकी समर्थन वाली शांति समझौते को रोका।
2. ट्रंप के यूक्रेन पीस प्लान को लेकर अपने यूरोपीय सहयोगियों से मिलने ब्रिटेन पहुंचे यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की, फ्रांस व जर्मन राष्ट्राध्यक्ष से भी मिले।
3. नाइजीरिया में एक माह पहले स्कूल से अगवा बच्चों में से सौ को सुरक्षित बचाया, अब भी 165 बच्चे व स्टाफ के बारे में कोई जानकारी नहीं।
4. रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर चीन की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कहा- तीनों देश ग्लोबल साउथ का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
5. जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी, 90 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, अलर्ट जारी।
आज इन पर रहेगी नजर
आज राज्यसभा में वंदे मातरम और लोकसभा में SIR के मुद्दे पर 10 घंटे होगी चर्चा।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : हर उम्र के गोद लिए बच्चे पर मैटरनिटी लीव; ईरान के सुरक्षा प्रमुख की हमले में मौत
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- सुप्रीम कोर्ट का फैसला – अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर 12 वीक की मैटरनिटी लीवर मिलेगी।
2- बंगाल के दो ADG समेत 19 सीनियर पुलिस अफ़सर बदले गए, CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।
3- NIA ने म्यांमार में सैन्य प्रशिक्षण देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 1 अमेरिकी व 6 यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया।
4- सर्वदलीय बैठक के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस, पूरे सत्र के लिए कर दिए गए थे निलंबित।
5- पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से फ़ोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- इजरायल का दावा- हवाई हमले में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत हुई।
2- ट्रंप बोले- नाटो का युद्ध में शामिल न होना मूर्खतापूर्ण गलती, हम अभी ईरान छोड़ने को तैयार नहीं पर जल्द छोड़ देंगे।
3- आफगानिस्तान के काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 408 लोगों की मौत, भारत ने की निंदा।
4- ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी केंद्र के डायरेक्टर ने ईरान के खिलाफ युद्ध नीति के विरोध में दिया इस्तीफा।
5- ईंधन की कमी से पैदा हुए संकट के बीच पाकिस्तान ने रद्द किया 23 मार्च को होने वाला मिलिट्री परेड का कार्यक्रम।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: भारत में एलपीजी संकट गहराया; पाक-अफगान युद्ध पर भारत ने की आलोचना
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- LPG सप्लाई बाधित से सरकार ने आवश्यक वस्तु एक्ट लागू किया; HPG, LPG, CNG सप्लाई को दी जाएगी प्राथमिकता।
2- बंगाल SIR में आदिवासियों के नाम काटने की सुनवाई करेंगे ट्रिव्यूनल, SC के इस आदेश के बाद धरने से उठीं ममता बनर्जी।
3- चीन और पड़ोसी देशों को FDI में छूट मिली, अब केंद्र की अनुमति के बिना भारतीय मैन्युफेक्चरिंग कंपनियों में 10% तक निवेश संभव।
4- सुप्रीम कोर्ट बोला- “समान नागरिक संहिता सही धर्मों की महिलाओं को समान हक देगी, इसे लागू करना कार्यपालिका का काम।”
5-इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के तीन महीने बाद कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- रमजान में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाक की आलोचना की।
2- ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के बयान के बाद तेल की कीमतें घटीं, इसी दिन अमेरिका ने ईरान पर तेज किया हमला।
3- नेपाल के पीएम बनने जा रहे मधेशी नेता बालेन शाह बोले- “भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए काम करेंगे।”
4- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- “ईरान युद्ध में मदद करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति”; मैंने कहा- “पहले यूक्रेन युद्ध सुलझाइए”
5- ईरान पर हमले के पहले दो दिनों में अमेरिका ने सैन्य सामान पर 5.6 अरब डॉलर खर्चे, अमेरिकी संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट में खुलासा।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: पश्चिम एशिया से लौटे 67 हजार भारतीय; मोजतबा खामेनेई बने नए ईरानी सुप्रीम लीडर
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- राज्यसभा में विदेश मंत्री ने जारी किया बयान- पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद 67 हज़ार भारतीय लौटे।
2- विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- ईरान ने 3 जहाजों को भारत में रोकने की परमिशन मांगी जो एक मार्च को दी गई।
3- सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बीच की अवधि को 25 दिन किया, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच फैसला।
4- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, सूत्रों के हवाले से दावा।
5- जंगलों की कटाई पर निगरानी रखने व राज्यों को चेतावनी भेजने वाला अलर्ट सिस्टम भारतीय वन सर्वेक्षण ने बंद किया।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को बनाया देश का नया सुप्रीम लीडर।
2- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन बचाने के लिए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद, सभी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम शुरू।
3- ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यह फैसला इजरायली पीएम के साथ मिलकर करेंगे।
4- ईरानी समर्थक हिजबुल्ला से इज़रायल की चल रही लड़ाई के चलते लेबनान में क़रीब 7 लाख लोग विस्थापित।
5- तुर्किये का दावा – दूसरी बार ईरान की बैलेस्टिक मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र में घुसी, नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट किया।
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

