प्रदेश रिपोर्ट
बिहार : जल्द ही CM पद से भी इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा
नई दिल्ली | राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद उन्हें देश की सबसे सुरक्षा श्रेणी जेड प्लस में रखा जाएगा।
यह फैसला बिहार गृह विभाग ने नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर किया है। इस आदेश से जुड़ा एक पत्र बीती एक अप्रैल को गृह विभाग की ओर से बिहार पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को जारी हुआ।
पत्र में लिखा है, “विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने व मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाएगी।”
ध्यान रहे बीती 30 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, लेकिन अभी उन्होंने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा है।
संवैधानिक नियमों के मुताबिक वे अगले छह महीने तक बिहार के किसी सदन का सदस्य रहते हुए पद पर बने रह सकते हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि शायद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने में समय लें। मगर अब बिहार के गृह विभाग के पत्र से स्पष्ट हो गया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे।
14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इसी दिन इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार की राजनीति में मान्यता रही है कि कोई शुभ काम इस अवधि में नहीं किया जाता। ऐसे मेें 20 साल बाद बिहार की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाने का निर्णय नीतीश कुमार इस धार्मिक अवधि के बाद ले सकते हैं।
प्रदेश रिपोर्ट
सासाराम (बिहार) : मेडिकल कर्मियों के लिए बने 60 फ्लैटों में खुला ‘तबेला’, करोड़ों का प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा
सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव
रोहतास जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र (सदर अस्पताल) में भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करती है। मेडिकल कर्मियों को 24 घंटे अस्पताल परिसर में उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई 60 फ्लैटों की बड़ी बिल्डिंग आज मवेशियों का अड्डा और नशेड़ियों की शरणस्थली बन चुकी है।
बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) ने करीब 8 साल पहले 40 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।
इस प्रोजेक्ट का काम 90% पूरा हो चुका है लेकिन एजेंसी व ठेकेदार के बीच ‘कमीशन’ और ‘अनियमितताएं’ के फेर में हैंड-ओवर अधर में लटका है।
एक स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने कहा कि “ये पूरा इलाका तबेला बन चुका है। जहां डॉक्टरों को रहना था, वहां लोग गाय-भैंस बांध रहे हैं।”
इस बारे में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि जब से उन्होंने यहां का चार्ज संभाला है, तब से वे इस मामले में कई बार पत्राचार कर चुके हैं। उन्होंने कहा-
“हम तो चाहते हैं कि ये बिल्डिंग जल्द हैंडओवर हो, हमने समय-समय पर वहां की सफाई आदि भी करवाई है। लोकल लोग वहां अपने जानवर बांध रहे हैं। हमने जनप्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा की डायरी में भी ये मुद्दा लिखवाया था। आगे भी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे।”
प्रदेश रिपोर्ट
बिहार : बेगूसराय में युवक के ऊपर एसिड अटैक फेंका, CCTV में कैद हुई घटना
“रवि सोनी शराब के नशे में गाली दे रहे थे, जिसका मैंने विरोध किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद रवि सोनी मेरी ओर आए और तेज़ी से बोतल से कुछ फेंका। मेरे शरीर में तेज़ जलन होने लगी और मैं जान बचाने के लिए भागा।”
दिल्ली
AAP में आंतरिक कलह? राघव चड्ढा बोले- ‘पार्टी ने राज्यसभा में बोलने से रोका’, आतिशी ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली |
बीते कई महीनों से आप नेता व सांसद राज्यसभा में जनता से जुड़े लेकिन गैर-राजनीतिक मुद्दे उठा रहे थे।
डोर स्टेप डिलीवरी करने वालों की चुनौतियां, महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों आदि मुद्दे उठाकर राघव चड्डा सोशल मीडिया पर छा गए।
अब इसी मुद्दे पर आप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में आप के डिप्टी लीडर के पद से हटाने की मांग की है। साथ ही यह पद सुनील मित्तल को देने की अपील की है।
दरअसल, दो अप्रैल को आप पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस बाबत पत्र लिखा, जिसमें यह भी कहा गया है कि राघव चड्ढा को ‘आप’ के कोटा से बोलने का समय न दिया जाए।
राघव चड्डा ने एक वीडियो बयान जारी करके अपनी पार्टी पर आरोप लगाया है कि “उन्हें आम आदमी के मुद्दे उठाने से राज्यसभा में खामोश करवाया गया है।”
उधर, आप पार्टी की नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी शर्मा ने भी वीडियो बयान में राघव पर बीजेपी से डरने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि जब आप ने राज्यसभा में राघव को एलपीजी मुद्दे पर बोलने के लिए कहा तो वे चुप रहे।
साथ ही आतिशी ने आरोप लगाया कि “जब अरविंद केजरीवाल गिरफ़्तार हुए, सभी नेता सड़कों पर थे तो राघव लंदन क्यों भाग गए थे?”
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान

