आज की सुर्खियां
वैशाली : जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी
वैशाली| बिहार के वैशाली जिले में एक पुलिस थाना प्रभारी की गोली लगने से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि जढुआ ओपी के प्रभारी कौशल कुमार की मौत अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर की गोली से हुई है।
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया है कि निजी कारणों से दरोगा ने खुद को अपने कमरे में बंद कर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।
हालांकि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए एफएसअल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।
घटना दरोगा कौशल कुमार के किराए के मकान में घटी है, जो नगर थाना क्षेत्र के बैंक-मैंन कॉलोनी में स्थित है। दरोगा कौशल किशोर कुमार 2019 बैच के पुलिस कर्मी थे और मूलरूप से जमुई जिले के रहने वाले थे।
इस बीच मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मृत दरोगा अच्छे अधिकारी थे जिन्हें फरवरी महीने में टीओपी का प्रभारी बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे और घटना के पीछे का कारण व्यक्तिगत है।
फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आज की सुर्खियां
6 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- प्रवासी व विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिखाकर किसी भी गैस एजेंसी से मिलेगा 5 किलो का सिलिंडर।
2- उत्तर-पश्चिम भारत में सात से दस अप्रैल के बीच फिर बिगड़ेगा मौसम, केंद्र ने मांगी फसलों की क्षति की रिपोर्ट।
3- सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना बोलीं- अगर चुनाव आयोग सत्ता पक्ष या उम्मीदवारों पर निर्भर तो ये शुचिता प्रभावित।
4- जन्म से ट्रांसजेंडर पैदा होने वाले व्यक्तियों को ही ट्रांसजेंडर माने जाने से जुड़े नए क़ानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।
5- युद्ध के चलते देश के विकास गति धीमी, रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वृद्धि दर को 6.8% से घटाकर 6% किया।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- अमेरिका ने ईरान में तीन दिन से छुपे घायल पायलट को निकाला, 48 घंटे तक चला ऑपरेशन।
2- ट्रंप ने फिर दी चेतावनी- होर्मुज खोले ईरान वरना सब कुछ तबाह कर देंगे’; आज खत्म हो रही है होर्मुज खोलने की डेडलाइन।
3- ईरान ने ट्रंप पर किया पलटवार, संसद के स्पीकर बोले- अगर ट्रंप ऐसे ही नेतन्याहू के कहने पर चलेंगे तो पश्चिम एशिया जल उठेगा।
4- विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी- ईरान में संयंत्रों पर हमले से हो सकती है परमाणु दुर्घटना, इसके असर में रहेंगी कई पीढ़ियां।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने जतायी चिंता, बोले- अगर ईरान युद्ध लंबा चला तो यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन और घट सकता है।
आज की सुर्खियां
1st April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बिहार : नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ से नौ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल। पीएम व सीएम ने राहत राशि की घोषणा की।
2- हरियाणा में 748 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की जांच राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंपी।
3- संसद में पेश हुई कैग रिपोर्ट से खुलासा- कई सैनिकों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले, मिलिट्री अस्पतालों में भी कमियां।
4- आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का पारिवारिक मुद्दे पर फैसला – मायके से मिली संपत्ति पर पति या ससुराल पक्ष का कोई अधिकार नहीं।
5- मीडिया रिपोर्ट्स में दावा – महिला आरक्षण विधेयक पर दो दिन के लिए बुलाया जा सकता है संसद का विशेष सत्र।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान युद्ध के पीस प्लान में पहली बार सामने आया चीन, पाक ने संयुक्त रूप से जारी की 5 प्वाइंट की योजना।
2- स्पेन-फ्रांस के बाद इटली ने अमेरिका को एयर स्पेस देने से किया इनकार; पीएम बोलीं- हम युद्ध में शामिल नहीं होंगे।
3- इज़रायल में फिलिस्तानी अपराधियों को 90 दिन में फांसी का नियम बना, अपील का अधिकार छीना।
4- ईरान ने दुबई तट के पास तेल टैंकर को निशाना बनाया। अमेरिकी कंपनियों पर आज से निशाना साधने की धमकी दी।
5- अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र वाले शहर पर हमला किया, कहा- समझौता करें वरना जमीनी हमले के लिए तैयार रहे।
आज की सुर्खियां
30 March, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- रसोई गैस की कमी के बीच दिल्ली समेत 21 राज्यों के पेट्रोल पंपों पर बिकेगी केरोसिन, 60 दिनों के लिए नियम लागू।
2- पिछले 30 दिनों में खाड़ी से भारत लौटे 5.24 लाख यात्री, अबू-धाबी में जान गंवाने वाले भारतीय का शव वापस आया : विदेश मंत्रालय
3- माता-पिता की उपेक्षा करने वाले सरकारी कर्मचारियों की 15% सैलरी काटेगी तेलंगाना सरकार, विधेयक पास हुआ।
4- UP-PCS का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ, टॉप सात में से 6 लडकियां; नेहा पांचाल टॉपर बनीं।
5- देशभर के स्कूल, सरकारी दफ्तरों को बम की धमकी भरे 1100 ईमेल भेजकर दहशत फैलाने श्री निवास लुईस मैसूर से गिरफ़्तार।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरानी संसद अध्यक्ष बोले- “जमीनी हमले की तैयारी में हैं, भरमाने के लिए वार्ता के संदेश भेजे, हमारी सेना उनका इंतज़ार कर रही है।”
2- इस्लामाबाद में आज अमेरिका व ईरान के बीच हो सकती है सीधी वार्ता, शांति वार्ता की मध्यस्थता करा रहा पाक।
3- अगर अमेरिका ने तेहरान की यूनिवर्सिटी पर बमबारी की निंदा नहीं की तो ईरान भी शैक्षिक संस्थानों को बनाएगा निशाना।
4- नेपाल : जेन जी आंदोलन के बाद बनी नई सरकार ने छात्र राजनीति पर बैन लगा, ग़ैर राजनीतिक स्टूडेंट काउंसिल बनाएगी।
5- दक्षिणी लेबनान में इज़रायल बढाएगा अपना कब्जा, अमेरिकी सेना भी इसी हिस्से में मौजूदगी बढ़ा रही।
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

