Connect with us

लाइव पन्ना

Big Action : भारत में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Published

on

  • तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह, पश्चिम बंगाल से दो संदिग्ध पकड़े गए
  • संदिग्धों के तार आईएसआई, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से जुड़ने की आशंका
  • तमिलनाडु से गिरफ्तार लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
  • आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद
  • आतंकवादियों की मदद करने का शक, कई शहरों की रेकी की थी

 

नई दिल्ली |

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special cell) ने तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह और पश्चिम बंगाल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार (arrested) किया है। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कल (21 feb) को आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने 22 फरवरी को बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों  के पास से ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इनकी गहन जांच कर रही है, ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए थे।

अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे आरोपी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।’ पुलिस ने बताया, वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। वहीं दो को बंगाल से गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही पुलिस

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन संदिग्धों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों को आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहों से निर्देश और सहायता मिल रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था।

 

 

उत्तर प्रदेश

वृंदावन में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत, करीब 12 श्रद्धालु लापता

Published

on

इस स्थान पर नाव पलटने से दुर्घटना हुई।

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के वृंदावन में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पटलने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वाले सभी श्रद्धालु पंजाब से वृंदावन परिक्रमा के लिए आए थे।

यह घटना शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब हुई।

मौके पर पहुंचे आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने बताया कि

“यह घटना बंसीवट और केशीघाट के बीच में यमुना नदी पर बने पोंटून पुल से नाव के टकरा जाने के चलते हुई। नाव में लगभग 25 से 27 लोग सवार थे और सभी पंजाब से आए हुए थे।”

अधिकारी ने बताया कि मौके पर फायर सर्विस, पुलिस बल, स्थानीय गोताखोर व नाविक भी बचाव अभियान में लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्ववीट किया है।

मथुरा पुलिस के अनुसार, “22 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।”

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि “क़रीब एक दर्जन लोग घंटों तक लापता रहे।”

Continue Reading

लाइव पन्ना

विधानसभा चुनाव- 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी में आज डाले जा रहे वोट, जनिए अब तक कितनी वोटिंग हुई

Published

on

नई दिल्ली | असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

तीनों प्रदेशों में मतदान गुरूवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक़, गुरुवार सुबह एक बजे तक असम में 59.63%, केरल में 49.70% और पुदुचेरी में 56.83% मतदान हुआ है।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान कर दिया। वहीं, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पत्नी के साथ मतदान किया।

अभी तक मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

लाइव पन्ना

राज्यसभा में शरद पवार समेत 19 सांसदों ने ली शपथ, जानें नीतीश कुमार सहित बाकी 18 सदस्य कब लेंगे शपथ?

Published

on

85 साल के शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा सदस्य पद की शपथ व्हील चेयर पर ली। (तस्वीर - FB/Sharadpawar)
85 साल के शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा सदस्य पद की शपथ व्हील चेयर पर ली। (तस्वीर - FB/Sharadpawar)

नई दिल्ली | संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सोमवार को 19 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।

शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के दिग्गज नेता शरद पवार शामिल रहे।  उम्र और स्वास्थ्य कारणों के बावजूद 85 वर्षीय शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे।

गौरतलब है कि इस समय राज्यसभा का सेशन नहीं चल रहा है, फिर भी नए सदस्यों को शपथ दिलायी गई।

बता दें कि दस राज्यों की खाली हुईं 37 राज्यसभा सीटों के लिए बीती 16 मार्च को चुनाव हुए थे।

इन राज्यों के सदस्यों ने ली शपथ

उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कुल 19 सांसदों को शपथ दिलाई गई। इनमें महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के 5-5 सदस्य, तमिलनाडु के 6 सदस्य और ओडिशा के 3 सदस्य शामिल रहे।

नीतीश कुमार कब लेंगे शपथ?

सोमवार को हुई शपथ के बाद अब 18 और निर्वाचित सदस्यों का शपथ लेना बाकी है। इन सदस्यों में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है, जो राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा की ओर से इसकी तारीख नहीं बतायी गई है लेकिन बिहार विधान सभा के स्पीकर बता चुके हैं कि नीतीश कुमार  दस अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे।

बाकी सदस्यों की शपथ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए संसद की कार्रवाई 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, उस दौरान बाकी नए सदस्य शपथ ले सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending