लाइव पन्ना
AI Impact Summit-2026 : 88 देश जिस घोषणा पत्र पर सहमत हुए, उसे जानिए
नई दिल्ली|
भारत में आयोजित हुए पहले एआई इम्पैक्ट समिट- 2026 का समापन शनिवार (21 feb) को हो गया। दिल्ली के भारत मंडपम में चली इस सम्मेलन में 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने घोषणा पत्र (डिक्लेरेशन) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर दी।
मानव केंद्रित AI का दिया संदेश
इस घोषणा पत्र की प्रस्तावना (Preamble) में स्पष्ट किया गया है कि एआई के वादे को तभी साकार किया जा सकता है जब उसके लाभ मानवतावादी हों। इसी घोषणापत्र को लेकर IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा – “पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूमन सेंट्रिक एआई सोच को समर्थन दिया है। यह डिक्लेरेशन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत से प्रेरित है, ताकि एआई संसाधन पूरी दुनिया के लोगों के लिए उपलब्ध हो सकें।”
इन घोषणाओं पर बनी सहमति
- एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण किया जाए, जिसमें मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्ती कनेक्टिविटी हो।
- “वसुधैव कुटुम्बकम” से प्रेरित होकर सभी देशों तक एआई संसाधनों की पहुंच बढ़ानी चाहिए।
- डेमोक्रेटिक डिफ्यूजन ऑफ एआई चार्टर को एक स्वैच्छिक फ्रेमवर्क के रूप में नोट किया गया, जो फाउंडेशनल एआई संसाधनों तक पहुंच बढ़ाएगा।
- आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए एआई की व्यापक स्वीकृति हो।
- सुरक्षित और मजबूत एआई विश्वास बनाने और सामाजिक–आर्थिक लाभों को अधिकतम करने के लिए बुनियादी है।
- एआई सिस्टम में सुरक्षा महत्वपूर्ण है, उद्योग–प्रेरित स्वैच्छिक उपायों, तकनीकी समाधानों और नीतिगत फ्रेमवर्क को अपनाने पर जोर।
गौरतलब है कि यह घोषणापत्र बाध्यकारी नहीं है, यह देशों व संगठनों के लिए स्वैच्छिक है।
लाइव पन्ना
लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली
नई दिल्ली |
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को हाई-अलर्ट जारी किया गया है। यह कार्रवाई आतंकी खतरे की आशंका संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई है। शनिवार को लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से सहित राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को यह जानकारी दी है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटीटी) ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को हमले वाले स्थानों की सूची में रखा है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।
रिपोर्टर की डायरी
रोहतास : स्कूल टूर लेकर पटना जा रही बस की ट्रक से टक्कर, दो टीचरों की मौत, 10 बच्चे घायल
- कैमूर जिले के मध्य विद्यालय का स्कूल टूर पटना जा रहा था।
- रोहतास जिले में इस बस को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
- मौके पर ही दो टीचरों की मौत और दस बच्चे घायल हो गए।
(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर जाइए।)
सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव
बिहार में जानलेवा सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 फरवरी को स्कूल टूर के लिए बच्चों को लेकर पटना जा रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत होने की खबर है।
घटना में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे व चार टीचर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। मौके से ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए हैं।
रोहतास जिला के परसथुआ के पास 17 जनवरी की सुबह यह हादसा हुआ। मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक और स्कूली बच्चों वाली बस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक फरार हो गया। बस के बायीं ओर का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा हो रहा है।
कैमूर जिला के चैनपुर के मध्य विद्यालय बढोना से छोटे बच्चों का टूर लेकर एक बस पर सवार होकर टीचर व अन्य स्टाफ पटना के लिए निकले थे।
सरकारी स्कूल के बच्चों को यह टूर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत कराया जा रहा था।
इस हादसे में मरने वाले एक विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय हैं, जो कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले थे। एक अन्य मृतक शिक्षक पुनीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षक थे जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे।
हादसे मेें घायल हुए शिक्षकों में बढोना मध्य विद्यालय के हेडमास्टर विपिन पांडे शामिल हैं। इनके अलावा, सियानंद पटेल, लोरी सिंह व ललिता कुमारी भी घायल हुए हैं।
सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि घायल बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
लाइव पन्ना
बिहार : पप्पू यादव को बेल मिली पर जेल में ही रहना होगा, जानिए सरकार पर क्या बोले पूर्णिया सांसद?
- 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था।
पटना | हमारे संवाददाता
पूर्णिया के कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में अदालत ने बेल दे दी है पर उन्हें जेल में ही रहना होगा। दरअसल दो नए मामलों में उनके ऊपर केस दर्ज है, जिसके चलते उन्हें जेल में रहना पड़ेगा।
मंगलवार को सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को व्हीलचेयर से एमपी/एमएलए की अदालत ले जाया गया था, जहां उन्हें एक किराए के मकान को हड़पने से जुड़े 1995 के मामले में बेल मिल गई।
पप्पू यादव के सोशल मीडिया पर उनकी टीम की ओर से जारी किए गए एक लंबे बयान में उनकी गिरफ्तारी को नीतीश सरकार की बदले की कार्रवाई बताया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि वे इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।
बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार देर रात नाटकीय ढंग से पटना पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की थी। तब पप्पू यादव ने अपने साथ अनहोनी होने की आशंका मीडिया के सामने जतायी थी। वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे।
मंगलवार को सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।
सांसद पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि पटना हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मुद्दा उठाने के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है।
इस केस के चलते जेल में ही रहेंगे सांसद, पुलिस रिमांड मंजूर न होना बड़ी राहत
पप्पू यादव की मुश्किलें बुद्ध कॉलोनी थाने में दर्ज एक नए मामले की वजह से बढ़ गई हैं। दरअसल जिस दिन पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई थी, उस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था। इस हंगामे के आधार पर उन पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, बुद्ध कॉलोनी थाने से जुड़े इसी केस में वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे और उन्हें फिलहाल जेल में ही वक्त बिताना होगा। हालांकि कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया, जिसे पप्पू यादव के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
बुधवार को फिर सुनवाई
वहीं, कोतवाली थाना से जुड़े कांड संख्या 279/17 को लेकर पप्पू यादव के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें इस मामले में प्रोडक्शन पर रखा जाए, कोर्ट ने वकील की इस मांग को स्वीकार कर लिया और मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय कर दी।
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan ने फिर किया Afghanistan पर हवाई हमला! 10 लोगों की मौत’, आखिर क्यों सुलग उठी सरहद? जानें पूरी कहानी


