Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

भागलपुर : यूपी के क्लर्क ने बिहार में जमा कर ली आमदनी से 300% ज्यादा संपत्ति, विजिलेंस टीम की रेड

Published

on

यूपी विजिलेंस टीम।
यूपी विजिलेंस टीम।
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी के लिपिक के बिहार स्थित ठिकानों पर रेड।

भागलपुर | अतीश दीपंकर

यूपी हो या बिहार, सरकारी महकमे में काम करने वाले छोटे क्लर्क से लेकर बड़े अफसरों ने किस तरह आय से ज्यादा संपत्ति इकट्ठी कर ली है, इसका एक उदाहरण भागलपुर में देखने को मिला। यहां यूपी विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की है।

यह कार्रवाई यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक (क्लर्क) पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है। यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रेड किया। बताया जा रहा है कि गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

बांका का मूल निवासी है भ्रष्टाचारी क्लर्क

जानकारी के अनुसार गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बाँका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र गुलनी कुसहा गांव के निवासी हैं। इनके पास सरकारी आय से ज्यादा संपत्ति का मामला सामने आने पर न्यायालय से संपत्ति सर्चिंग का आदेश जारी किया गया। विजिलेंस टीम ने बाँका स्थित उनके पैतृक गांव के साथ-साथ देवघर में भी छापेमारी की है।

पत्नी के नाम पर फ्लैट लिया

जिले में गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से फ्लैट आवंटित बताया जा रहा है। भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे यूपी विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने पूछताछ की । यूपी विजिलेंस टीम ने मीडिया से इस कार्रवाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। इस छापामारी के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चुनावी डायरी

बिहार में ईद पर रही खूब रौनक : CM नीतीश ने बेटे निशांत कुमार को सामूहिक नमाज़ के लिए भेजा

Published

on

निशांत कुमार टोपी लगाकर ईद के कार्यक्रम में शामिल हुए। (फोटो - @Nishantjdu)

(Note – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)

पटना |

बिहार में ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई, हालांकि इस बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई सामूहिक ईद की नमाज़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करने नहीं पहुंचे। नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में यह पहला मौका है जब उन्होंने गांधी मैदान के ईद कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। जबकि उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

निशांत कुमार का ट्वीट

बल्कि इस बार उनके बेटे निशांत कुमार की वहां खास मौजूदगी देखी गई, जिसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बन गए हैं और जल्द ही अपने CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

खानकाह मुजीबिया पहुंचे सीएम

सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर खानकाह मुजीबिया में सभी का अभिवादन करते हुए।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर  फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे। इसके बाद पटना सिटी स्थित कानकाह-ए-मुनएमिया भी गए। फिर मुख्यमंत्री तकिया शरीफ के खानकाह बारगाहे पहुंचकर लोगों से मिले और ईद की शुभकामनाएं दीं।

पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी ईद पर खूब रौनक रही। पूर्णिया, किशनगंज, रोहतास, बांका, सुपौल समेत सभी 38 जिलों में ईद उत्साह से मनाई गई। कई जगहों पर छोटे-बड़े मेले लगे, जिसमें नए कपड़े पहने छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

 

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

पूर्णिया (बिहार) : 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एसिड डालकर शव जलाया

Published

on

पूर्णिया में प्रदर्शन करते लोगों को समझाते पुलिस अफसर
  • नौ दिन से लापता थी छात्रा, एक झाड़ी में मिला जला हुआ शव।

पूर्णिया | पंकज नायक

बिहार के पूर्णिया में दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। छात्रा नौ दिन से लापता थी और खोजबीन में उसकी बॉडी परिजनों को डगरूआ ब्लॉक के विश्वासपुर में एक झाड़ी में मिली। छात्रा के शरीर को तेजाब से जलाया गया था। शव की हालत देखकर गुस्साएं परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर NH-31 जाम करके प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर इकट्ठा होकर टायर जलाए, आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना था कि जब तक वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया, जिससे गुस्सा और बढ़ गया।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई और बॉडी को एसिड से जलाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को मुख्य आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय विधायक सरवर आलम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय हर हाल में मिलना चाहिए।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है। प्रशासन लोगों को शांत कराने और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : मुर्गा फार्म में चल रहा था साइबर गिरोह, नवादा पुलिस ने 10 ऑनलाइन ठगों को पकड़ा, ऐसे करते थे ठगी..

Published

on

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

बिहार के एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े गिरोह को नवादा पुलिस ने पकड़ा है जो एक साधारण मुर्गा फार्म से साइबर धोखाधड़ी का खेल, खेल रहा था। नवादा पुलिस ने दस साइबर अपराध से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल मिला, जिसे निरुद्ध किया गया है।

इन सभी के पास से पुलिस को 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट जब्त की गई है। ये आरोपी नामी फाइनेंस कंपनियों के मैनेजर बनकर आम लोगों को फंसाकर ठगी करते थे। लोगों का डेटा निकालने के लिए ये फेसबुक का भी इस्तेमाल कर रहे थे।

मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने एसपी कार्यालय में 20 मार्च को प्रेस वार्ता करके इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नवादा पुलिस को वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम झौर में मुर्गा फार्म के पास कुछ अपराधियों के इकट्ठा होकर साइबर धोखाधड़ी करने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर SIT बनाकर छापामारी की गई।

इस दौरान झौर गांव से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी थानाक्षेत्र के एक और गांव गौड़ापार में भी इसी गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक किशोर भी शामिल है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों से कई लोन ऑफरों का प्रलोभन देकर फोन कॉल पर लोगों को ठगते थे। वे कस्टमर डेटा और फेसबुक से नंबर लेकर लोगों को फोन करते थे।

लोगों का विश्वास जीतने के लिए, इनमें से कोई बैंक मैनेजर तो कोई अन्य स्टाफ बनकर भी बात करता था। जब कोई व्यक्ति उनकी बातों पर विश्वास कर लेता था, तो वे उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासबुक की मांग करते और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये ऐंठ लेते।

पुलिस के मुताबिक, सभी अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया है। इसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ये आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार (पिता शत्रुधन तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), शंभू कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), फंटुश कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), विकास कुमार (पिता इन्द्रदेव प्रसाद, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रोहित कुमार (पिता गोरेलाल तांती, ग्राम आंती, थाना कादिरगंज, वर्तमान पता सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रविरंजन कुमार (पिता रामबली पासवान, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), अमर कुमार (पिता महावीर मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), सुमित राज (पिता नरेश रविदास, ग्राम गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), लालू कुमार (पिता सकिन्द्र मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) और चंदन कुमार (पिता सुधीर प्रसाद, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) शामिल हैं।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending