Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

Bihar 12th Board Exam: देरी से पहुंचे स्टूडेंट्स का पेपर छूटा तो दीवार फांदकर अंदर घुसे, पेरेंट्स ने सेंटर का ताला तोड़ा

Published

on

बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान देरी से सेंटर पहुंचे स्टूडेंट्स ने अंदर घुसने की कोशिश की।
बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान देरी से सेंटर पहुंचे स्टूडेंट्स ने अंदर घुसने की कोशिश की।
  • बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर देरी से पहुंचना महंगा पड़ा।
  • पहली पारी का पेपर 9:30 से था, नौ बजे के बाद पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश।
  • कई अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के लिए एग्जाम सेंटर को जबरन खुलवाने की कोशिश की।

मुंगेर/नवादा/बेगूसराय/रोहतास/जहानाबाद |

बिहार में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने देरी से पहुंचे स्टूडेंट्स ने कई जिलों में जमकर हंगामा किया क्योंकि एग्जाम सेंटर पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। सभी विद्यार्थियों को एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचना था। बेगूसराय और नवादा जिले में ऐसे स्टूडेंट्स ने जबरन एग्जाम सेंटर में घुसने की कोशिश की, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इस बार बिहार के हर जिले में मॉडल एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, बेगूसराय के ऐसे ही एक मॉडल एग्जाम सेंटर में तो खुद पेरेंट्स ने स्कूल का ताला तोड़कर अपने बच्चों को अंदर एंट्री दिलाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करा पड़ा। ये मामला बेगूसराय के जेके प्लस टू स्कूल का है । दूसरी ओर, रोहतास जिले में देरी से सेंटर पर पहुंची लड़के-लड़कियां रोने लगे और वहां मौजूद मजिस्ट्रेट के पैरों में गिरकर अंदर जाने की प्रार्थना करने लगीं। कई विद्यार्थियों का कहना था कि ट्रैफिक जाम के चलते उन्हें देरी हो गई, आखिर में छात्र-छात्राओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, नवादा में एग्जाम सेंटर के अंदर घुसने के लिए कुछ छात्राएं फेंसिंग पार करती दिखीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, जहानाबाद के परीक्षा सेंटर पर हथकड़ी बांधे दो छात्र परीक्षा देने पहुंचे, आसिफ और बिट्टू नाम के इन छात्रों को पुलिस के ऊपर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया था और कोर्ट के आदेश पर परीक्षा दिलाई गई।

13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं दे रहे पेपर

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए  13.18 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। ये पेपर 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेंगे। बिहार बोर्ड में नकल की हिस्ट्री को देखते हुए इस बार 38 जिलों में 152 मॉडल परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं जहां जैमर व अन्य तकनीकी के जरिए नकल रोकने के इंतजाम हैं। पूरे राज्य में कुल 1762 सेंटरों पर पेपर दो पालियों में हो रहे हैं।

एक नजर में –

  • 1762 परीक्षा केंद्र बने, हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम तैनात।
  • 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गये, हर जिले में चार-चार ऐसे सेंटर बने जिसमें जैमर लगा।
  • 9 बनकर 30 मिनट से सुबह की पाली का पेपर होगा, 2 बजे से दूसरी पाली का पेपर।
  • 30 मिनट पहले परीक्षा केेंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, वरना प्रवेश नही दिया जाएगा।
(मुंगेर से प्रशांत कुमार, बेगूसराय से धनंजय झा, नवादा से अमन सिन्हा, जहानाबाद से शिवा केसरी, रोहतास से अविनाश सिन्हा का इनपुट)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिपोर्टर की डायरी

खगड़िया में पकड़ौआ विवाह: युवक ने कहा- ‘जबरन शादी कराई’, महिला बोली- ‘हम पहले से प्रेमी थे’

Published

on

युवक का कहना है कि वह इस शादी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
युवक का कहना है कि वह इस शादी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
  • बिहार में आज भी जबरन कराये जा रहे पकड़ौआ विवाह। 
  • खगड़िया जिले में एक किसान को गाय खरीदने के बहाने पकड़ा।
  • जबरन शादी कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
खगड़िया | आशीष कुमार
बिहार में आज भी पकड़ौआ विवाह कराए जा रहे हैं जो यहां के धीमी बदल रहे समाज और गरीबी की स्तर की ओर इशारा करते हैं। बिहार के खगड़िया जिले में एक युवक के परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट करायी है कि उनके बेटे को जबरन पकड़कर उसकी शादी करा दी गई।
उनके बेटे को गाय खरीदने के बहाने बुलाया गया था जहां लड़की के परिवार वालो ने मिलकर पकड़ौआ विवाह करा दिया। जबकि शादी के बाद पत्नी बनी जबरन विवाह की आरोपी महिला का कहना है कि उसके पति ने अपनी सहमति से उससे शादी की है। इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक से जबरन शादी की रस्में कराई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस उस युवक को महिला के घर से बचाकर ले आई है और मामले की जांच की जा रही है। 
खगड़िया जिले में यह घटना परबता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द गांव की है। यहां के रहने वाले मन्नयम कुमार को गाय खरीदने के बहाने सिराजपुर गांव ले जाया गया। आरोप है कि वहां तीन-चार युवक मिलकर हथियार के बल पर उसे उठाकर घर ले गए। उन्होंने मन्नयम कुमार को मारापीटा और कुंदन कुमारी नाम की युवती से शादी करा दी। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में युवती कुंदन कुमारी का कहना है कि कोई पकड़ौआ विवाह नहीं हुआ, उनके पति मन्नयम कुमार पहले से उनके घर पर आते-जाते थे और फोन पर भी लगातार बात होती रहती थी।
आपको बता दें कि पकड़ौआ विवाह न केवल अपराध है, बल्कि मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। अगर कोई ऐसी स्थिति में है, तो तुरंत 1098 (चाइल्डलाइन) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर कॉल करें। 
Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

मुंगेर (बिहार): पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार ने लिखा दी थी अपहरण की रपट

Published

on

मुंगेर के हवेली खड़गपुर पुलिस थाना परिसर में स्थित मंदिर में हुई शादी।
मुंगेर के हवेली खड़गपुर पुलिस थाना परिसर में स्थित मंदिर में हुई शादी।
  • मुंगेर पुलिस ने बालिग प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करायी।
  • पुलिस और ग्रामीण बने बाराती, इलाके में चर्चा बनी शादी।
  • प्रेमी जोड़े ने साबित किया वो बालिग, पुलिस ने शादी करायी।

मुंगेर (हवेली खड़गपुर) | प्रशांत कुमार सिंह

अक्सर पुलिस को प्रेमी जोड़े के ऊपर जोर-दबाव बनाते देखा जाता है, पर बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस ने मिसाल कायम की है जिससे युवाओं का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। एक प्रेमी जोड़े की पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शादी कराई गई।

यह मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर पुलिस थाने का है, जहां स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए। प्रेम विवाह करने वाली युवती का नाम पायल है जो तेघड़ा गांव की रहने वाली है जबकि युवक बृजेश भागलपुर जिले का रहने वाला है। बीती 23 जनवरी को दोनों एक साथ लापता हो गए थे। पायल के पिता अजय शाह का आरोप था कि बृजेश उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उन्होंने 28 फरवरी को इस मामले की FIR भी दर्ज करवा दी। उनका आरोप था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसके बाद खड़गपुर पुलिस लड़की का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

पायल और बृजेश चार साल से एक-दूसरे के प्रेम में थे।

पायल और बृजेश चार साल से एक-दूसरे के प्रेम में थे।

इसी बीच 2 फरवरी को प्रेमी युगल पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। पायल ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बृजेश के साथ चली गई थी। इस मामले में पुलिस थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों व कुछ जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बात करवाई। फिर आपसी बातचीत और रजामंदी के बाद थाना परिसर के ही मंदिर में दोनों की शादी कराई गई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी जुट गए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार में भोजपुरी रीलों का खतरनाक ट्रेंड: एक हफ्ते में दो महिलाओं की हत्या, परिवार वालो ने रील बनाने के चलते मार डाला

Published

on

बेगूसराय में रील बनाने वाली महिला को पति ने गोली मार दी
बेगूसराय में रील बनाने वाली महिला को पति ने गोली मार दी
  • दरभंगा में रील बनाने वाली पूनम का शव उनके घर पर पड़ा। बेगूसराय में रील क्रिएटर के उसके पति ने मार डाला।

(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)

बेगूसराय | धनंजय झा

बिहार में भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अब यह ट्रेंड महिलाओं की जान लेने लगा है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में रील बनाने वाली दो महिलाओं की हत्या हो चुकी है। दोनों मामलों में परिवार और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप है। यह घटनाएं भोजपुरी रीलों से जुड़े झगड़े और सामाजिक विरोध को उजागर कर रही हैं।

दरभंगा – 

26 जनवरी को दरभंगा जिले में पूनम नाम की महिला की हत्या हुई। उसका शव ससुराल (सिंघवाड़ा) में मिला। पूनम भोजपुरी गानों पर रील बनाती थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में पूनम के पति संतोष सहनी, देवर अशोक सहनी, सास सुकुमारी देवी, ननद फुलो देवी और आशा देवी शामिल हैं। परिवार का कहना है कि रील बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

बेगूसराय – 

बेगूसराय में एक महिला की हत्या उसके पति ने गोली मारकर की। आरोपी पति ने पहले पुलिस को बताया कि दुश्मनी के कारण किसी ने पत्नी को गोली मारी। लेकिन सख्त पूछताछ में उसने कबूल लिया कि उसने खुद हत्या की। उसका आरोप है कि पत्नी रील बनाती थी और इंस्टाग्राम पर गुजरात के एक युवक से उसका अफेयर था। बार-बार मना करने पर भी वह मिलने जाती थी, इसलिए उसने हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बढ़ता खतरा और सवाल

भोजपुरी गानों पर डांस करके रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे परिवार और समाज में झगड़े, विरोध और अब हत्याएं होने लगी हैं। इन मामलों को महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ-साथ उनके शरीर को कमोडिटी की तरह पेश करने के बढ़ते ट्रेंड के रूप में भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार को ऐसे कंटेंट पर रोक लगानी चाहिए और सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलानी चाहिए।

जेंडर एंगल –

यह घटनाएं बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह है कि सरकार और पुलिस इस पर क्या कदम उठाती है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending