Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : बिल नहीं जमा हुआ तो पूरे गांव की बत्ती काटी, ग्रामीण बोले- बिना नोटिस कार्रवाई

Published

on

  • 12 लाख से अधिक बकाया बिल बकाया होने पर नवादा में कार्रवाई।

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

बिहार के नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है। कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण का आरोप है कि बिजली विभाग में कोई नोटिस हम लोगों को नहीं दिया है।

गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।

विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया।

कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया। अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिपोर्टर की डायरी

बांका (बिहार): वनकर्मी ने प्रेमिका की हत्या करके 430 किलोमीटर दूर जंगल में गाड़ दी लाश

Published

on

  • रोहतास से अगवा किया, जमुई में मार डाला और बांका में लाश छुपाई।

बांका |

शादी का दवाब बना रही अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए एक फॉरेस्ट गार्ड ने उसे रोहतास में अगवा किया, जमुई में मार डाला और बांका में जाकर उसकी लाश को जंगल में दफना दिया। मासूम लड़की की लाश उसके घर रोहतास जिले से 430 किलोमीटर दूर बांका जिले के जंगल में दस फीट गहरे गड्‍डे में डीकंपोस्ड मिली है, जहां आरोपी फॉरेस्ट गार्ड पोस्टेड है।

प्रेम में जान गंवाने वाली युवती इंटर की छात्रा व एक ब्यूटीशियन थी, जो तीन महीने पहले काम के लिए घर से निकली और लापता हो गई थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फॉरेस्ट गार्ड लापता था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया है।

मृतका की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। वह रोहतास के नोखा ब्लॉक के भटौली गांव की निवासी थी। 20 नवंबर 2025 को वो ब्यूटी पार्लर का सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर वापस नहीं लौटी। शिवानी की मां ने बेटी के अपहरण का आरोप प्रिंस कुमार राय पर लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रिंस भोजपुर जिले के तरारी ब्लॉक के खरौना गांव का निवासी है।

परिजनों के अनुसार, शिवानी ने आखिर बार फोन पर बताया था कि प्रिंस उसे जबरन देवघर ले जा रहा है और उसके साथ अन्य लड़के भी हैं जो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने प्रिंस करीब डेढ़ महीने बाद 13 जनवरी 2026 को बांका जिले के कटोरिया थाना इलाके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में फॉर्रेस्ट के पद पर कार्यरत है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का होने लगा विरोध, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्या कहा?

Published

on

प्रतिकार मार्च निकालकर यादव समाज ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया (फोटो- जहानाबाद संवाददाता)
प्रतिकार मार्च निकालकर यादव समाज ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया (फोटो- जहानाबाद संवाददाता)
  • “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर जहानाबाद में विरोध।
  • प्रतिरोध मार्च निकालकर फिल्म रिलीज रोकने की मांग उठाई।
  • सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के नाम को आपत्तिजनक नहीं पाया है।

जहानाबाद | शिवा केसरी

“यादव जी की लव स्टोरी” नाम से आ रही एक नई हिन्दी फिल्म का विरोध बिहार में होने लगा है। यहां के जहानाबाद जिले में यादव समाज ने प्रतिरोध मार्च निकालकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। जबकि एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि इस फिल्म के नाम से यादव समाज को लेकर कोई निगेटिव छवि का संदेश नहीं जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुस्लिम-यादव समीकरण को जानबूझकर लव-जेहाद के रूप में प्रदर्शित करने के मकसद से फिल्म बनाई गई है।

दरअसल फिल्म में यादव सरनेम वाले एक व्यक्ति की लव स्टोरी दिखाई गई है जो मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है। इस मामले में विश्व यादव परिषद की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा था कि एक हिन्दू का मुस्लिम से प्रेम करना, सामाजिक तानेबाने को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?

जहानाबाद के अरवल मोड़ से शुरू होकर प्रतिरोध मार्च कारगिल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान यादव समाज के लोगों ने कहा कि अगर यह फिल्म रिलीज की गई तो वे राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेंगे। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी को इस मामले की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि हाल ही में आई फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ से यह मामला अलग है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घुसखोर शब्द का अर्थ भ्रष्ट होता है जो नकारात्मक अर्थ से जोड़ता है, जबकि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म में ऐसा कोई शब्द नहीं है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

नवादा(बिहार) : 8 माह की गर्भवती से जेठ ने किया रेप, पंचायत में न्याय नहीं मिला तो थाने पहुंची

Published

on

पीड़ित महिला को सदर अस्पताल ले जाती महिला पुलिस कर्मी (फोटो- नवादा संवाददाता)
पीड़ित महिला को सदर अस्पताल ले जाती महिला पुलिस कर्मी (फोटो- नवादा संवाददाता)
  • बिहार के नवादा में गर्भवती से जेठ ने किया रेप।
  • 8 महीने की गर्भवती न्याय के लिए थाना पहुंची।
  • गांव में पंचायत बैठी पर पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

बिहार के नवादा में 8 महीने की एक गर्भवती के साथ उससे ही रिश्तेदार ने बलात्कार की जघन्य घटना को अंजाम दिया है। महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी पर महिला को न्याय नहीं मिला, तब वह हिम्मत दिखाकर पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोपी बलात्कारी महिला का चचेरा जेठ (भैसुर) है जो फरार हो गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए 25 फरवरी को झारखंड गई है।

यह घटना नवादा के नगर थानाक्षेत्र की है। महिला का पहले से एक छोटा बच्चा है और वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। घटना के बाद से वह शारीरिक व मानसिक रूप से ट्रॉमा में है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है। घटना के समय महिला शौच के लिए खेत पर गई थी, तभी उसे अकेला पाकर चचेरे जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। पीड़ित ने इस घटना के बारे में तुरंत अपने ससुर को बताया, पति को फोन करके गांव बुलाया गया। गांव में पंचायत बुलाई गई लेकिन बलात्कारी के खिलाफ जिम्मेदार लोग खड़े नहीं हुए। इसके बाद आखिर पीड़िता को पुलिस के पास जाना पड़ा। घटना एक सप्ताह पहले की बतायी जा रही है जो तब सामने आई जब महिला 24 फरवरी को पुलिस थाना पहुंची।

थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने फोन पर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत आई है, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

पीड़िता का मेडिकल जांच नवादा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। आरोपी व्यक्ति घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending