Connect with us

लाइव पन्ना

बिहार के छपरा में हत्या के चश्मदीद बुजुर्ग गवाह को मार डाला

Published

on

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक फोटो
  • धारदार हथियार से 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय की निर्मम हत्या
  • घर से करीब छह किलोमीटर दूर खेत में बरामद हुआ शव
  • भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह थे राय, मिल रही थी धमकियां

पटना |

बिहार (Bihar) के छपरा जिले में अपराधियों ने भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या (Murder) कर दी। मृतक का शव रविवार (22 feb) को घर से करीब छह किलोमीटर दूर खेत में बरामद किया गया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला हराजी गांव निवासी 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिंदेश्वरी राय साइकिल से अपने खेत गए थे और लौटते समय अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में घर से करीब छह किलोमीटर दूर सोबरना दियारा क्षेत्र में उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दी। अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एएसपी राम पुकार सिंह को जांच का निर्देश दिया। एएसपी ने पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचकर परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

क्या है मामला

मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष बिंदेश्वरी राय के भतीजे बबलू कुमार राय की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में डोरीगंज क्षेत्र के कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप है कि बिंदेश्वरी राय उस हत्या के चश्मदीद गवाह थे और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश में अपराधियों ने उन्हें अगवा कर हत्या कर दी और शव को सोबरना दियारा में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की साइकिल भी अब तक बरामद नहीं हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *